झारखंड में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत, एक घायल

पलामू के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नौशाद आलम ने बताया, ‘‘मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और एक जवान घायल हो गया. घायल जवान को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’’

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • झारखंड के पलामू जिले के केदल इलाके में टीएसपीसी के सदस्यों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए
  • मारे गए सुरक्षाकर्मियों की पहचान संतन मेहता और सुनील राम के रूप में हुई है और एक जवान घायल हुआ है
  • मुठभेड़ के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश में अभियान चला रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची:

झारखंड के पलामू जिले में बुधवार देर रात प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के एक अलग समूह टीएसपीसी के सदस्यों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मनातू पुलिस थाना क्षेत्र के केदल इलाके में बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित ‘तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति' (टीएसपीसी) के सदस्यों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी.

पलामू के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नौशाद आलम ने बताया, ‘‘मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और एक जवान घायल हो गया. घायल जवान को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है.''

मृतक सुरक्षाकर्मियों की पहचान संतन मेहता और सुनील राम के रूप में की गयी है. आलम ने बताया कि अभी यह नहीं पता चला है कि मुठभेड़ में कितने नक्सली हताहत हुए. पलामू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रिष्मा रमेशन ने बताया कि केदल गांव में टीएसपीसी कमांडर शशिकांत गंझू और उसके दल की मौजूदगी की सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया गया.

उन्होंने बताया, ‘‘जैसे ही सुरक्षा दल मौके पर पहुंचा, टीएसपीसी सदस्यों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी. मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी गोली लगने से घायल हो गए. उन्हें तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया और घायल पुलिसकर्मी का इलाज किया जा रहा है.''

Advertisement

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सली मौके से फरार हो गए, जिसके बाद तलाश अभियान शुरू किया गया. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो पुलिसकर्मियों की मौत पर दुख व्यक्त किया.

सोरेन ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘पलामू के मनातू क्षेत्र के केदला जंगल में एक विशेष अभियान के दौरान दो पुलिस कर्मियों, संतन मेहता जी और सुनील राम जी की शहादत अत्यंत दुखद है. मरांग बुरु (आदिवासियों के देवता) दिवंगत वीर शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.''

Advertisement

उन्होंने कहा कि घायल पुलिसकर्मी का उपचार हो रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं घायल पुलिसकर्मी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.''

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान बॉर्डर पर मरीन कमांडो करेंगे हमला? | Bharat Ki Baat Batata Hoon