Jharkhand: देवघर पुलिस का बड़ा एक्शन, अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त; CCA लगाने की तैयारी शुरू

देवघर में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है. अब अपराधियों की संपत्ति जब्त होगी और CCA लगाया जाएगा. पिछले 5 साल के अपराधियों का वेरिफिकेशन और साइबर अपराधियों पर खास नजर रखी जा रही है. देवघर से ऋतुराज सिन्हा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
देवघर में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है.

Cyber ​​Crime Jharkhand News: झारखंड के देवघर में बढ़ते साइबर अपराध और नशे के कारोबार को देखते हुए पुलिस अब सख्त एक्शन के मूड में है. जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए एसपी सौरभ ने बड़ा अभियान शुरू किया है. इसी कड़ी में उन्होंने अपने कार्यालय में सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कड़े निर्देश जारी किए.

अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त

बैठक में साफ कर दिया गया है कि अब सक्रिय अपराधियों पर सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं बल्कि उनकी संपत्ति जब्त करने और CCA लगाने जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी. पुलिस का फोकस ऐसे अपराधियों पर है जो बार-बार घटनाओं में शामिल हो रहे हैं.

5 साल के अपराधियों का फिजिकल वेरिफिकेशन

देवघर पुलिस पिछले 5 वर्षों में अपराध में शामिल रहे लोगों का फिजिकल वेरिफिकेशन कर रही है. पुलिस टीम उनके घर जाकर उनकी गतिविधियों और वर्तमान स्थिति की जानकारी जुटा रही है.

अपराधियों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है. A श्रेणी: 7 दिनों में सत्यापन, B श्रेणी: 15 दिनों में सत्यापन, C श्रेणी: 1 महीने के अंदर सत्यापन इस प्रक्रिया के जरिए पुलिस लगातार निगरानी भी रख रही है.

Advertisement

साइबर अपराधियों पर विशेष नजर

देवघर में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए एसपी ने हर थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र से 10 सक्रिय साइबर अपराधियों को चिन्हित करने का टास्क दिया है. इन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति जब्त करने की तैयारी है.

कानून व्यवस्था सुधारने पर जोर

एसपी ने लंबित मामलों के जल्द निपटारे और हर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश भी दिए हैं. पुलिस अब हर स्तर पर सख्ती दिखाने के लिए तैयार है. नशे की गिरफ्त में आए बच्चों को लेकर एसपी सौरभ ने अभिभावकों से अपील की है कि वे पुलिस से संपर्क करें. पुलिस ऐसे बच्चों को सुधारने के लिए हर संभव मदद करेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें- झालावाड़ में ट्रैक्‍टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्‍कर में तीन की मौत, 15 से ज्‍यादा लोग गंभीर घायल 

Featured Video Of The Day
Samrat Chaudhary Bihar CM: 'मैं शपथ लेता हूं…' - सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली