झारखंड में सबसे बड़ा पार्क बनकर हुआ तैयार, पूरा पार्क घूमने में लगेंगे 2 दिन

पूरे पार्क में घूमने के लिए ई रिक्शा भी रखा गया है. ताकि इतने बड़े पार्क में सैलानी ई रिक्शा से भी घूम सकते हैं. वन अधिकारी ने बताया कि इस पार्क से लोग झारखंड की कला संस्कृति को भी लोग जान और समझ सकेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
झारखंड में सबसे बड़ा पार्क बनकर हुआ तैयार

झारखंड में जमशेदपुर के चाकुलिया में झारखंड का सबसे बड़ा पार्क बनकर तैयार हो गया है. इस पार्क को वन विभाग ने 23 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है, जो 75 एकड़ में फैला हुआ है. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही चाकुलिया के इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन करेंगे. इस पार्क में बच्चों के साथ बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा दी गई है और पूरे पार्क में झारखंड की संस्कृति देखने को मिलेगी. यह पार्क सैलानियों के बीच आकर्षण का केंद्र होगा. 

पार्क में बनाए गए हैं कॉटेज

झारखंड उड़ीसा बंगाल के बॉर्डर पर चाकुलिया में बना यह पार्क सिर्फ घूमने के लिए नहीं, बल्कि झारखंड की संस्कृति के साथ-साथ यहां सैलानियों के लिए रहने के लिए भी व्यवस्था की गई है. पार्क कॉटेज बनाए गए हैं, जहां सैलानी आकर अपने पूरे परिवार के साथ रुक कर पार्क का आनंद ले सकेंगे.

जमशेदपुर वन प्रमंडल के वन पदाधिकारी सभा आलम अंसारी ने कहा कि पार्क को घूमने में 2 दिन का समय लगेगा, इस पार्क में बच्चों के लिए अलग से क्षेत्र बनाया गया है. वहीं बुजुर्गों के लिए भी योग वॉकिंग स्टेप भी लगाया गया है. साथ ही अगर सैलानी दूर दराजे से आते हैं तो उनके रहने के लिए कॉटेज का भी निर्माण किया गया है.

पार्क में चलेंगे ई रिक्शा

पूरे पार्क में घूमने के लिए ई रिक्शा भी रखा गया है. ताकि इतने बड़े पार्क में सैलानी ई रिक्शा से भी घूम सकते हैं. वन अधिकारी ने बताया कि झारखंड की कला संस्कृति को भी लोग जान सकेंगे, समझ सकेंगे. उसके लिए भी एक अलग से क्षेत्र तैयार किया गया है.

Advertisement

पार्क में बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हू, शहीद निर्मल महतो सहित कई आंदोलनकारी की स्टैचू भी स्थापित की गई है. बहुत जल्द लोगों के लिए यह पार्क खोल दिया जाएगा, यह पार्क लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेगा. (प्रभात कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढे़ं-

नवादा में हाथियों के निशाने पर ग्रामीण, आखिर क्यों बस्तियों की ओर रुख कर रहे हैं 'गजराज'? जानें ये 5 बड़ी वजहें

Advertisement

Jharkhand: झारखंड में साइबर ठगी होने पर अब मिलेगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 1 महीने का अल्टीमेटम

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: शांति वार्ता से नहीं निकला समाधान, अमेरिका-ईरान फिर भिड़ेंगे? | Donald Trump