राजस्थान में शादी से इंकार की पिता ने बेटी को मौत की सजा, सोते हुए रस्सी से घोट दिया गला

झारखंड के गढ़वा के परती कुशवानी गांव में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में सच सामने आने के बाद हर किसी के होश उड़ गए है. पढ़ें चंदन कुमार कश्यप की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Jharkhand Crime News
NDTV

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले के 'परती कुशवानी' गांव से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पिता ने राजस्थान में रहने वाले एक लड़के से आकृति की शादी तय की थी, लेकिन बेटी वहां शादी नहीं करना चाहती थी. बेटी के इनकार से खफा होकर पिता ने रस्सी से गला घोंटकर आकृति को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया.

बंद घर से दुर्गंध आने पर खुला राज

यह पूरी वारदात 19 मई की है, जिसका खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों को निर्मल सिंह के बंद पड़े घर से तेज दुर्गंध आने लगी. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर के मेन गेट का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हुई, तो कमरे का नजारा देखकर दंग रह गई. जमीन पर आकृति का शव सड़ी-गला अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की.

पिता ने ही ली बेटी की जान

मामले को लेकर एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्मल सिंह के घर से मृत मिले बेटी के शव का खुलासा कर लिया है. आकृति के पिता ने ही  उसकी रस्सी से गला घोटकर हत्या कर शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया था.  मृतका के भाई अविनाश के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था.

जमानत कराने की फिराक में था आरोपी

जांच के दौरान तकनीकी सहायता और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि इस जघन्य कांड फरार अपराधी पिता निर्मल सिंह हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद राजस्थान भाग गया था. वह कानूनी कार्रवाई से बचने और अपनी अग्रिम जमानत कराने के चक्कर में वापस गढ़वा आने की फिराक में था.

Advertisement

उत्तर प्रदेश के रास्ते आते हुए पुलिस ने दबोचा

27 मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी निर्मल सिंह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के कोन इलाके से होकर खरौंधी के रास्ते नगर ऊंटारी की तरफ जा रहा है. इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खरौंधी थाना क्षेत्र के बजरमरवा के पास नाकेबंदी की. इसी दौरान पुलिस गाड़ी पर उसकी नजर पड़ते ही वह भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने उसे खदेड़कर दबोच लिया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

पूछताछ में हुआ खौफनाक खुलासा

पूछताछ में पिता ने बताया कि वह राजस्थान में काम करता था और वहीं के एक लड़के से उसने आकृति की शादी तय कर दी थी. लेकिन बेटी को वह रिश्ता मंजूर नहीं था, उसे अपने पैतृक घर 'परती कुशवानी' में ही रहना था. इसके लिए वह बेटी को जबरन राजस्थान ले जाने के लिए घर आया था, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही.

Advertisement

सोती हुई बेटी का रस्सी से घोंटा गला

बेटी के लगातार इनकार करने से गुस्से  में आकर निर्मल सिंह ने रात में सोई हुई हालत में ही बेटी का रस्सी से गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर के मुख्य दरवाजे का ताला बंद कर मौके से फरार हो गया था. मामले को लेकर एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी निर्मल सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: खून और जमीन बेचकर पत्‍नी को पढ़ाया, सरकारी टीचर बनते ही पत‍ि-बेटे को छोड़ प्रेमी संग रहने लगी

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Bakrid पर बवाल, कैसे बदला बंगाल! | Bakrid Controversy | CM Yogi