डीजे गाड़ी और बारातियों की गाड़ी के बीच भीषण टक्कर, पलामू सड़क हादसे में 4 लोगों की हुई मौत

यह हादसा मनातू प्रखंड के चुनका गांव से बरातियों को लेकर जा रही गाड़ी और पांकी की ओर से आ रही एक डिजी गाड़ी के बीच टक्कर होने से हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पलामू:

जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के तेलडीहा और बरहकुरुआ के बीच एक दिल दहलाने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है. यह हादसा मनातू प्रखंड के चुनका गांव से बरातियों को लेकर जा रही गाड़ी और पांकी की ओर से आ रही एक डीजे गाड़ी के बीच टक्कर होने से हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण टक्कर देर रात करीब 10 बजे हुई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेदनीनगर स्थित सदर अस्पताल भेजा गया. 

दरअसल, मनातू थाना क्षेत्र के नावा चुनका से एक बारात सतबरवा थाना क्षेत्र में जा रही थी. इसी क्रम में पलामू के तरहसी थाना के बेदानी मोड़ के पास रात को यात्रियों से भरी बस और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई. सड़क हादसे के बाद तरहसी के थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया. यहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया.

सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. मृतकों में मनातू थाना क्षेत्र के नावा चुनका विकेश कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह और विकेश कुमार के नाम शामिल हैं

Advertisement
Featured Video Of The Day
Banega Swasth India: Dettol और Harpic की 'स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय' की दिशा में एक बड़ी पहल