झारखंड के धनबाद जिले में एक वीडियो ने पुलिस महकमे में तहलका मचा दिया है. राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी भोजपुरी गाने ‘टूट जाई राजाजी पलंग सागवान' पर जोरदार ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया. एसएसपी प्रभात कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अलीशा कुमारी को लाइन हाजिर कर दिया है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजगंज में चैती दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित ‘डांडिया नाइट' कार्यक्रम का है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद थाना प्रभारी अलीशा कुमारी से उत्साही महिलाओं ने डांस करने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने मुस्कुराते हुए मान लिया. मंच के पास खड़ी अलीशा और उनकी साथी महिला पुलिसकर्मी ने भोजपुरी गाने पर डांस किया.
वीडियो पर करोड़ों व्यूज, बढ़ी मुसीबत
महिला पुलिसकर्मी के इस वीडियो को लाखों-करोड़ों लोग देख चुके हैं. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स दो फाड़ हो गए. कुछ यूजर्स इसे मनोरंजन बता रहे हैं तो कुछ इसे ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता करार दे रहे हैं. इसके बाद तो जैसे बहस ही खड़ी हो गई.
एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
मामला संज्ञान में आने के बाद धनबाद SSP प्रभात कुमार ने सख्त रुख अपनाया. उन्होंने कहा किपुलिस अनुशासन से बड़ा कोई नियम नहीं है. पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा.
यह भी पढ़ेंः महादेव को दहेज में टीवी, फ्रिज, बाइक, एसी! यहां होती है शिव-पार्वती की अनोखी शादी














