वासेपुर गैंगस्टर का पाकिस्तानी कनेक्शन! पुलिस को दी थी खुली चुनौती, घर पर पड़ गई रेड

धनबाद के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश से कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. उसके करीबी सैफी के खुलासों और वायरल वीडियो के बाद से मामला सुर्खियों में है. पढ़िए कुंदन सिंह की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पुलिस लंबे समय से प्रिंस खान की तलाश में जुटी है.

धनबाद (झारखंड) के वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. पुलिस एक्शन के एक दिन पहले ही डॉन प्रिंस ने वीडियो जारी करते हुए चुनौती दी थी. उसके करीबी सैफी उर्फ मेजर ने रिमांड के दौरान खुलासा किया कि प्रिंस देश छोड़कर भाग गया है. बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी की टीम ने भारी फोर्स के साथ वासेपुर स्थित पैतृक घर पर छापा मारा. कॉर्ट ऑर्डर के तहत पुलिस ने संपत्ति जब्त कर ली. इलाके में सुबह से ही पुलिस की भारी तैनाती रही और मौके पर स्थानीय लोग भी भारी संख्या में मौजूद रहे. 

करीबी के आरोपों को डॉन ने किया खारिज 

प्रिंस सोशल मीडिया और इंटरनेट कॉल के सहारे पूरा नेटवर्क चला रहा है. उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी चुका है. सैफी ने पुलिस रिमांड में बता प्रिंस पहले दुबई से भागकर पाकिस्तान पहुंचा, जहां एक पाकिस्तानी महिला की मदद से उसे शरण मिली. इसके बाद से ही पुलिस उसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की पड़ताल में भी जुटी है. 

पुलिस को चैलेंज- अगर पकड़ लिया तो नरसंहार होगा

हालांकि, एक वायरल वीडियो में प्रिंस खान इन आरोपों को खारिज करते हुए नजर आया. गैंगस्टर ने पुलिस को चैलेंज करते हुए कहा था कि अगर पकड़ लिया तो खुद गोली मार लेंगे और वासेपुर में नरसंहार की धमकी भी दी.  

गैंग के कई गुर्गे पुलिस की गिरफ्त में

एएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि संगठित अपराध को खत्म करने की दिशा में अभियान तेज होगा. प्रिंस पर हत्या, रंगदारी, फायरिंग जैसे दर्जनों केस हैं. किशन खान समेत कई गुर्गे गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस लगातार दबिश दे रही है, अभी कई और बड़े खुलासे भी हो सकते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः आम बिनने गई मासूम बनी हवस का शिकार; सूरजपुर में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Featured Video Of The Day
Weather Update today: राजस्थान के कई इलाकों में तूफ़ान! दिन में ही छाया अंधेरा! | IMD | Rain Updates