रांची DRM ऑफिस में CBI की बड़ी कार्रवाई, चीफ कमर्शियल इंस्पेकटर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक विशेष टीम ने बुधवार (25 मार्च) को अचानक छापेमारी की, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
DRM ऑफिस पर CBI की रेड
Ranchi News:

झारखंड की राजधानी रांची के हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधन ऑफिस (DRM Office) में CBI की कार्रवाई से हड़कंप मच गया. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक विशेष टीम ने बुधवार (25 मार्च) को अचानक छापेमारी की, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. CBI की अचानक दबिश से सभी के हाथ पांव फूल गए. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने यहां चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

सीनियर डीसीएम की भूमिका की भी जांच

राजधानी रांची के हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक DRM ऑफिस में  उस वक्त हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक विशेष टीम ने अचानक दबिश दी. सीबीआई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सीबीआई की टीम कमर्शियल विभाग में पहुंचकर इमरजेंसी कोटा के आवंटन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है. सीबीआई ने छापेमारी के दौरान चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस मामले में सीबीआई की टीम सीनियर डीसीएम सूची सिंह की भूमिका की भी जांच कर रही है और उनसे पूछताछ जारी है.

8.50 लाख के बिल के लिए 50 हजार की रिश्वत

पूरा मामला एक ठेकेदार के बकाया भुगतान से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार ने सीबीआई से लिखित शिकायत की थी कि उसका 8.50 लाख का बिल काफी समय से लंबित है. इस बिल के भुगतान को क्लियर करने के बदले में चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर 50 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था. सीबीआई ने इस मामले में  ट्रैप बिछाया. कार्रवाई के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की पहली किस्त रिश्वत के रूप में लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

य़ह भी पढ़ेंः ग्वालियर के छात्र की स्कॉटलैंड में संदिग्ध मौत, 18 दिन से शव पाने के लिए भटक रहा है परिवार

Advertisement
    Featured Video Of The Day
    Syed Suhail | Bihar New CM | बिहार से 'सुशासन बाबू' की विदाई, BJP के 'सम्राट' होंगे नए CM | Politics