'मुझे जान से मारने की साजिश रच रहे बोकारो SP', जिला परिषद अध्यक्ष ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता सिंह ने पुलिस कप्तान पर जान से मारने की साजिश और भेदभाव का आरोप लगाया. उन्होंने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि बॉडीगार्ड नहीं दिए तो कोर्ट जाऊंगी. रिपु सूदन की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की.

बोकारो (झारखंड) जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता सिंह ने बोकारो पुलिस कप्तान पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस कप्तान पर अपनी जान से मारने की साजिश रचने और महिला होने के कारण भेदभाव करने का आरोप लगाया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुनीता सिंह ने कहा कि पिछले एक महीने से उनके सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड को हटा दिया गया है. वह नक्सल प्रभावित क्षेत्र से आती हैं और पूरे जिले में लगातार भ्रमण करना पड़ता है. बिना सुरक्षा के काम करना उनके लिए बेहद खतरनाक है. 

सीएम से लेकर अधिकारी तक को लिखा पत्र

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी और डीआईजी समेत कई अधिकारियों को पत्र लिखकर बॉडीगार्ड बहाल करने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. पुलिस कप्तान उनके फोन तक नहीं उठा रहे हैं. फिलहाल, इस मामले में बोकारो एसपी के पक्ष का इंतजार है.

मुझे कुछ हुआ तो एसपी की जिम्मेदारी- सुनीता सिंह

सुनीता सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है. अगर उन्हें कुछ भी होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बोकारो पुलिस कप्तान की होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर उन्हें सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे मजबूरन न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी. यह मामला अब प्रशासन और राजनीति दोनों स्तर पर गरमा गया है. सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि आगे क्या होता है. 

यह भी पढ़ेंः एसडीएम ने निकाली यूपी विधायक के बेटे की 'VIP हनक', सीज कर ली हूटर वाली फॉर्च्यूनर

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Suvendu Adhikari के CM बनते ही Mamata Banerjee के करीबियों पर एक्शन शुरु! | CM Yogi