Jharkhand: महुआ इकट्ठा करने गई महिला बनी जंगली हाथियों का शिकार, पैरों के नीचे आकर कुचलने से हुई दर्दनाक मौत

Jharkhand News: बिहार के बोकारो के गोमिया के जागेश्वर के जंगलों में जंगली हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई. जिसके बाद वन विभाग ने 12 हाथियों के झुंड को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है. पढ़िए रिपु सूदन पाठक की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
परिवार को आर्थिक मदद करते हुए वन विभाग के अधिकारी
NDTV

 Bokaro Elephant Attack: झारखंड के बोकारो जिला के गोमिया से दुखद घटना सामने आई है.इलाके के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के जंगलों में जंगली हाथियों के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान स्थानीय निवासी ठकिनी देवी के रूप में हुई है. वन विभाग के जरिए जंगलों में हाथियों को लेकर लगातार हाई अलर्ट जारी किया जा रहा है, इसके बावजूद अनदेखी करने पर यह दुखद हादसा घटित हुआ.

जंगल में महुआ चुनने गई थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार, मृत्तका महिला जागेश्वर बिहार जंगल में महुआ चुनने के लिए गई थी. इस दौरान अचानक उसका सामना  10 से 12 जंगली हाथियों के एक झुंड से हो गया. इस हमले में उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

मृत्तका के परिवार को दी मदद राशि

घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने तुरंत एक्शन लिया. मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए तेनुघाट हॉस्पिटल भेज दिया गया. इसके बाद विभाग ने मृतका के परिवार को तुरंत राहत के तौर पर थोड़ी नकद मदद भी की. बाकी मुआवजा रकम पोस्टमॉर्टम और बाकी सभी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद सरकारी नियमों के मुताबिक बोकारो वन विभाग के जरिए परिवार को सौंप दी जाएगी.

थोड़े से महुआ के लालच में न दे जान

इस हादसे के बाद बोकारो वन विभाग  के IFS अधिकारी संदीप शिंदे ने फिर से ग्रामीणों से विशेष अपील की है. उन्होंने कहा कि मानव जीवन सर्वोपरि है. थोड़े से महुआ के लालच में अपनी अनमोल जान खतरे में न डालें. जंगल में 12 हाथियों का झुंड सक्रिय है, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से कोई भी जंगल में प्रवेश न करे. वर्तमान में वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) हाथियों की निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को पक्के मकानों में रहने की सलाह दी गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार: बुरे फंसे सीएम नीतीश के करीबी विधायक! गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट ने जारी किया वारंट

Featured Video Of The Day
Asha Bhosle News: नहीं रहीं Bollywood की दिग्गज गायिका आशा भोसले | Breaking | Mumbai | Top News