दर्दनाक: एक जिंदगी बचाने जा रहे थे... 7 की हो गई मौत, रांची एयर एंबुलेंस के साथ क्या हुआ? प्लेन क्रैश की इनसाइड स्टोरी

रेड बर्ड एविएशन कंपनी के इस विमान ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. लातेहार के चंदवा निवासी 41 वर्षीय संजय कुमार, जिन्हें 55% बर्न इंज्युरी हुई थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था. सूर्यकांत कमल की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • रांची से दिल्ली जा रही रेड बर्ड एविएशन की एयर एम्बुलेंस सिमरिया के जंगलों में खराब मौसम के कारण क्रैश हो गई
  • मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी, डॉक्टर, नर्स और पायलट सहित कुल सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
  • हादसा शाम साढ़े सात बजे हुआ जब तूफान, बिजली कड़कड़ाहट और मूसलाधार बारिश के बीच विमान का ATC से संपर्क टूट गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस खराब मौसम की वजह से सिमरिया के घने जंगलों में क्रैश हो गई. इस भीषण हादसे में विमान में सवार मरीज, उनकी पत्नी, डॉक्टर और पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई है.

कैसे और कब हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, रेड बर्ड एविएशन कंपनी के इस विमान ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. लातेहार के चंदवा निवासी 41 वर्षीय संजय कुमार, जिन्हें 55% बर्न इंज्युरी हुई थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था. 

शाम करीब 7:30 बजे. चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के कासियातु अंतर्गत करमटांड जंगल में एअर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से अचानक संपर्क टूटने के बाद विमान अनियंत्रित होकर क्रैश कर गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उस वक्त इलाके में भीषण तूफान, बिजली की कड़कड़हाट और मूसलाधार बारिश हो रही थी.     

Advertisement

हादसे में जान गंवाने वाले सात लोग

अस्पताल और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, हादसे में मारे गए लोगों की पहचान इस प्रकार है- 
विवेक विकास भगत: पायलट
सबराजदीप सिंह: पायलट
संजय कुमार: मरीज
अर्चना देवी: परिजन
धूरू कुमार: परिजन
विकास कुमार गुप्ता: डॉक्टर
सचिन कुमार मिश्रा: नर्स

रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासन की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जिला प्रशासन ने फौरन मोर्चा संभाला. चतरा की डीसी कीर्ति श्री जी और एसपी सुमित कुमार अग्रवाल भारी पुलिस बल और पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. विमान के मलबे से एक महिला और छह पुरुषों के शव बरामद किए गए हैं. घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है. 

Advertisement

सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्रैश साइट को सील कर दिया गया है. फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया है. चतरा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पंकज ने बताया, "विमान के मलबे से सात शव बरामद किए गए हैं. खराब मौसम और तेज तूफान इस हादसे का प्राथमिक कारण नजर आ रहा है." सिमरिया ब्लॉक में एयर एम्बुलेंस क्रैश के बारे में डीसी कीर्तिश्री जी ने बताया कि ये तेज तूफान  के कारण गिरा था. इसमें अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री से टीम आएगी और वो लोग इसके ब्लैकबॉक्स को ढूंढ कर हादसे की सही जांच करेंगे.


परिजनों में मचा कोहराम

मरीज संजय कुमार को 16 फरवरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजन उम्मीद जगाए बैठे थे कि दिल्ली में इलाज के बाद वह ठीक हो जाएंगे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.
 

Featured Video Of The Day
West Bengal Election: बंगाल में आखिर इतना खौफ क्यों? | Rahul Kanwal | Bengal News | NDTV India
Topics mentioned in this article