गौतम अदाणी ने बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक, बोले- बाबा से पूरे देश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की

गौतम अदाणी ने बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की कि झारखंड सहित पूरे देश पर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद बना रहे. मंदिर प्रबंधन के अनुसार, श्रद्धालुओं के बीच गौतम अदाणी ने सामान्य दर्शन-पूजन की परंपरा का पालन किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गौतम अदाणी ने बाबा बैद्यनाथ धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव के दर्शन किए और जलाभिषेक किया
  • उन्होंने मंदिर परिसर में ध्यान और प्रार्थना की तथा झारखंड और पूरे देश की शांति और समृद्धि की कामना की
  • बाबा बैद्यनाथ धाम देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और सावन में लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
देवघर (झारखंड):

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी रविवार को आध्यात्मिक यात्रा पर झारखंड पहुंचे. यहां उन्होंने देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मंदिर पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. इसके बाद वे सीधे गर्भगृह में गए, जहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया. पूजा वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराई गई.

दर्शन के बाद गौतम अदाणी ने मंदिर परिसर में कुछ समय ध्यान और प्रार्थना में भी व्यतीत किया. बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी इच्छा थी कि वे बाबाधाम आकर दर्शन करें. उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के चरणों में माथा टेककर उन्हें मन की शांति प्राप्त हुई है.

उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि झारखंड सहित पूरे देश पर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद बना रहे. मंदिर प्रबंधन के अनुसार, श्रद्धालुओं के बीच गौतम अदाणी ने सामान्य दर्शन-पूजन की परंपरा का पालन किया.

गौतम अदाणी ने एक्स पर भी इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, "यह मेरे लिए अलौकिक क्षण था. देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर लगा मानो सदियों की आस्था आज भी उसी जीवंत रूप में धड़क रही है. महादेव को शक्ति, संयम और संकल्प का प्रतीक क्यों कहा जाता है, यह अहसास यहां आकर और प्रबल होता है. इस पवित्र स्थल में अपनी सेवाएं देने वाले शासन-प्रशासन, सफाईकर्मियों और सुरक्षा बलों का हृदय से आभार. मैंने झारखंड समेत पूरे देश के सुख, शांति और समृद्धि के लिए बाबा से प्रार्थना की."

Advertisement

उल्लेखनीय है कि बाबा बैद्यनाथ धाम देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है, जहां प्रतिवर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ये पूर्वी भारत के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक है. यहां विशेष रूप से 'सावन' के महीने में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं.

Advertisement

बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद गौतम अदाणी गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. इस मुलाकात की फोटो खुद निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''अपने देवघर आवास पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी जी का स्वागत किया.''

गौतम अदाणी ने रविवार को झारखंड और बिहार में अदाणी समूह की परियोजनाओं का भी दौरा किया. इस दौरान उन्होंने 40,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रमुख बिजली निवेश की समीक्षा की, जो पूर्वी भारत में समूह की बढ़ती उपस्थिति को रेखांकित करते हैं. कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि अदाणी ने झारखंड के आदिवासी बहुल गोड्डा जिले में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से निर्मित 1,600 मेगावाट क्षमता वाले अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप बिजली संयंत्र के परिचालन की समीक्षा की.

पड़ोसी राज्य बिहार में गौतम अदाणी ने भागलपुर के पास पीरपैंती में समूह की प्रस्तावित 2,400 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल बिजली परियोजना की प्रगति का जायजा लिया. इस परियोजना में 27,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश शामिल है और इसके अगले चार से पांच वर्षों में चालू होने की उम्मीद है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी पहुंचे भागलपुर, 30 हजार करोड़ के मेगा पावर प्रोजेक्ट का लिया जायजा

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Trump के ऐलान से 46 लाख करोड़ स्वाहा! | Bharat Ki Baat Batata Hoon