एक मजिस्ट्रेट, 18 निगरानी दल, 12 पुलिस वाले और CCTV... एक परीक्षार्थी के लिए पूरा सिस्टम क्यों तैनात हो गया?

झारखंड के गढ़वा में एक परीक्षार्थी के लिए पूरा का पूरा सिस्टम तैनात हो गया. उसके लिए एक मजिस्ट्रेट, 18 निगरानी दल और 12 पुलिस वाले तैनात थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गढ़वा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा में एक छात्र के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई
  • शंकर कुमार सिंह के संगीत विषय की परीक्षा के दौरान पूरे हॉल में सीसीटीवी, मजिस्ट्रेट और पुलिस तैनात थे
  • परीक्षा केंद्र पर कुल 406 छात्र परीक्षा दे रहे थे, जिनमें से तीन छात्र गैरमौजूद थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गढ़वा:

परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है. देशभर में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा हो रही है. परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए तमाम तरह के उपाय आजमाए जाते हैं. सरकार से लेकर स्थानीय स्तर का प्रशासन तक निगरानी में लगा है. लेकिन झारखंड के गढ़वा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां केवल एक परीक्षार्थी के लिए पूरा का पूरा सिस्टम लग गया.

दरअसल, मैट्रिक की परीक्षा में एक परीक्षार्थी शंकर कुमार सिंह ने संगीत विषय का चयन किया था. उसका सेंटर उत्क्रमित मध्य विद्यालय था. शंकर जब परीक्षा दे रहा था, तब उसकी निगरानी के लिए पूरा शासन से लेकर प्रशासन तक एक्टिव था. 

शंकर सिंह की परीक्षा के लिए पूरे हॉल में सीसीटीवी, एक मजिस्ट्रेट, 18 निगरानी दल और पुलिस के 12 जवान तैनात थे. सिर्फ एक परीक्षार्थी के लिए इतना सरकारी सिस्टम का शामिल होना चर्चा का विषय बना हुआ है. 

गढ़वा जिले के इस स्कूल में 406 छात्र परीक्षा दे रहे हैं. परीक्षा के दौरान तीन छात्र ही गैरमौजूद रहे. केंद्र अधीक्षक हर्ष ज्योति शुक्ला ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर छात्रों के लिए पीने के पानी से लेकर शौचालय तक की पूरी व्यवस्था की गई है. पूरी परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है. इस परीक्षा केंद्र में सोमवार को संस्कृत का पेपर होने के बाद इस केंद्र से सभी विष्यों की परीक्षा खत्म हो गई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Bihar में Samrat Choudhary की अपराधियों को खुली चेतावनी
Topics mentioned in this article