यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जीत पर दी बधाई, कहा - 'उम्मीद है संविधान के संरक्षक के रूप में काम करेंगी'

द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे राउंड के बाद ही 50 फीसदी के आंकड़े को पार कर लिया. द्रौपदी देश की दूसरी महिला राष्‍ट्रपति हैं, उनसे पहले प्रतिभा पाटिल देश का राष्‍ट्रपति पद संभाल चुकी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
नई दिल्ली:

द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं. उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया. इस जीत के बाद हर तरफ से उन्हें बधाई दी जा रही है. यशवंत सिन्हा ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीत पर बधाई दी और कहा कि मुझे उम्मीद है वो बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में काम करेंगी.

यशवंत सिन्हा ने कहा, "मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में जीत पर द्रौपदी मुर्मू  को दिल से बधाई देता हूं. मुझे उम्मीद है और वास्तव में हर भारतीय को उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में काम करें. मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं."

राष्‍ट्रपति चुनाव में कुल 3219 वोट पड़े, जिसकी वैल्‍यू 838839 है. इसमें द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट ( वैल्‍यू 577777) और यशवंत सिन्‍हा को 1058 वोट ( वैल्‍यू 261062) मिले हैं.

Advertisement

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे राउंड के बाद ही 50 फीसदी के आंकड़े को पार कर लिया. हालांकि एक और राउंड की वोटों की गिनती होनी बाकी है. भारत का राष्ट्रपति राष्ट्राध्यक्ष होने के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सुप्रीम कमांडर और देश का पहला नागरिक भी होता है. द्रौपदी देश की दूसरी महिला राष्‍ट्रपति हैं, उनसे पहले प्रतिभा पाटिल देश का राष्‍ट्रपति पद संभाल चुकी हैं.

राष्‍ट्रपति चुनाव में 17 सांसदों ने एनडीए की प्रत्‍याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की. नतीजों की औपचारिक घोषणा के पहले ही द्रौपदी मुर्मू के गृहराज्‍य ओडिशा और उनके गृहनगर में उनकी जीत का जश्‍न मनना शुरू हो गया.
द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद दिल्‍ली स्थित बीजेपी मुख्‍यालय के बाहर भी बड़ी संख्‍या में लोग एकत्रित हो गए और जश्न मना रहे हैं.
देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगा और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election: बंगाल में बंपर वोटिंग के पीछे TMC सांसद Babul Supriyo का चौंकाने वाला जवाब
Topics mentioned in this article