क्या बंगाल चुनाव के फेज-2 में पलटेगी बाजी? TMC और BJP की एक-एक सीट का हिसाब, देखिए 'नंबर गेम'

कल बंगाल में दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी. दूसरे चरण में क्या है बंगाल का चुनावी गणित? NDTV के 'नंबर गेम' से समझिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए 142 सीटों पर मतदान होगा, जिसमें बीजेपी और टीएमसी ने पूरी ताकत झोंक दी है
  • पहले चरण में रिकॉर्ड 92.3 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले चुनाव के 83 प्रतिशत से लगभग नौ प्रतिशत ज्यादा है
  • SIR के बाद वोटर संख्या में कुल 15 से 16 लाख की वृद्धि हुई, जबकि 36 से 37 लाख मतदाता हटाए गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल में कल यानी बुधवार को दूसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान होगा. कल कुल 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. बीजेपी और टीएमसी ने इस चुनाव में पूरी ताकत झौंक दी है. पहले चरण में बंगाल की जनता ने रिकॉर्ड 92 फीसदी मतदान किया. ऐसे में यह चुनाव और अहम हो गया है. अब सवाल यह है कि क्या दूसरे चरण में बंगाल चुनाव की बाजी पलटेगी? बंगाल की जनता के मन में क्या चल रहा है? NDTV के एडिटर इन चीफ राहुल कंवल के खास शो 'नंबर गेम' से समझिए पूरी बात. 

बंगाल विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा SIR को लेकर हो रही है. SIR के बाद बंगाल में करीब 90 लाख वोट कटे हैं. पहले चरण में रिकॉर्ड 92 फीसदी मतदान ने सबको चौंका दिया. बीजेपी ने कहा कि जिस तरह से बंगाल की जनता ने बढ़ चढ़ कर मतदान किया है, बंगाल से टीएमसी सरकार की विदाई होना तय है. 

SIR की वजह से कितना मतदान हुआ?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज में दिन 152 सीटों पर मतदान हुआ उन सीटों पर पिछले चुनाव यानी 2021 में 83% वोटिंग हुई थी. वहीं इस चुनाव में यहां रिकॉर्ड 92.3% मतदान हुआ. यानी टर्नआउट 9.19 तक बढ़ा. यह टर्नआउट SIR के बाद बढ़ा है.

फेज-2 में पर SIR के बाद क्या कहते हैं आंकड़े?

  • 2021 वोटर टर्नआउट: 3.15 करोड़
  • 2026 वोटर टर्नआउट: 3.31 करोड़
  • कुल वोटर जोड़े गए: 52-53 लाख
  • SIR में हटाए गए मतदाता: 36-37 लाख
  • कुल वोटर बढ़े: 15-16 लाख

दूसरे चरण में BJP की चुनौती

बंगाल चुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत से प्रचार किया. पिछले कुछ चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन भी बंगाल में बेहतर हुआ है. लकिन बंगाल जीतना बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है. बंगाल में पहले चरण की 40 और दूसरे चरण की 142 सीटें ऐसी हैं, जहां बीजेपी केवल एक बार ही जीती है. वहीं पहले चरण की 50 और दूसरे चरण की 152 सीटें ऐसी है, जहां बीजेपी कभी नहीं जीती. बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती यही 152 सीटें हैं.

Advertisement

क्या बीजेपी बंगाल पलट पाएगी? 

समीकरण-1

  • कम से कम एक चुनाव में बढ़त वाली सीटें: 142
  • तीनों चुनाव में 6% से कम अंतर से पीछे रहे: 6 सीटों पर
  • 2 चुनावों में 6% का अंतर: 16 सीटों पर
  • जीत की संभावित सीटें: 164
  • बहुमत : 148

समीकरण-2

  • कम से कम एक चुनाव में बढ़त वाली सीटें: 142
  • तीन चुनावों में 6% से कम अंतर से पीछे रहे:  6 सीटों पर
  • तीन चुनाव में से 2 बार 6% से कम अंतर: 16 सीटों पर
  • एक चुनाव में 6% से कम अंतर से पीछे रहे: 28 सीटों पर
  • जीत की संभावित सीटें: 192
  • बहुमत: 148

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में 'SIR + एंटी इनकंबेंसी' करेगी खेला? जानें NDTV के 'नंबर गेम' में क्या बोले एक्सपर्ट