राहुल गांधी ने पीएम मोदी को क्यों दी यूएस ट्रेड डील रद्द करने की चुनौती, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

संसद के बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी ने किसान नेताओं से मुलाकात की थी और ट्रेड डील के ख़िलाफ़ देशव्यापी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की थी. भोपाल के किसान महाचौपाल के मंच से राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रति भी समर्थन जताया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कही बड़ी बात
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राहुल गांधी ने पीएम मोदी को अमेरिका से हुए ट्रेड डील को रद्द करने की चुनौती दी
  • कांग्रेस ने भोपाल से किसान महा चौपाल की शुरुआत की है, जहां किसान व्यापार समझौते के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर ट्रम्प के दबाव में देश का सम्मान गिरवी रखने का आरोप लगाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को अमेरिका से ट्रेड डील रद्द करने की चुनौती दी है. भोपाल में किसान महा चौपाल को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये डील किसानों के दिल में तीर है. उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रम्प के दबाव में बिना मंत्रिमंडल से बात किए पीएम मोदी ने समझौता कर लिया. भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के ख़िलाफ़ किसानों को गोलबंद करने के लिए कांग्रेस ने “किसान महा चौपाल” की शुरुआत भोपाल से की है. सात मार्च को महाराष्ट्र के यवतमाल में और इसके बाद राजस्थान के श्रीगंगानगर में सभा होगी, जिसे राहुल गांधी और खरगे संबोधित करेंगे. कांग्रेस उन इलाकों पर फ़ोकस कर रही है जहां सोयाबीन, मक्का, कपास और फल के किसान बड़ी संख्या में हैं. ट्रेड डील के पहले चरण में इन फसलों के आयात का जिक्र है. 

संसद के बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी ने किसान नेताओं से मुलाकात की थी और ट्रेड डील के ख़िलाफ़ देशव्यापी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की थी. भोपाल के किसान महाचौपाल के मंच से राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रति भी समर्थन जताया. एआई सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में प्रदर्शन करने के बाद से यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष समेत आधा दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. राहुल गांधी ने कहा, “यूथ कांग्रेस के बब्बर शेर, आप किसी से नहीं डरोगे”. 

वहीं, किसान महाचौपाल को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा. साथ ही यूथ कांग्रेस विवाद को लेकर पीएम पर पलटवार करते हुए खरगे ने कहा, मैं यूथ कांग्रेस को बधाई देता हूँ कि उन्होंने मोदी के सामने जा कर डट कर बता दिया कि आप समझौता मत कीजिए. खरगे ने आगे कहा, देश का अपमान करने वाले आप हैं क्यूंकि आपने ट्रम्प के आगे देश का सम्मान गिरवी रख दिया. 

किसान महाचौपाल में भोपाल के आसपास के इलाकों से कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान इकट्ठे हुए थे. हालांकि ट्रेड डील को लेकर आशंकाओं से भरे किसानों ने पूछने पर लागत और आमदनी  से जुड़ी स्थानीय समस्याओं की ज़्यादा बात की. किसानों का मानना था कि भारत के किसान अमेरिका के किसानों का मुक़ाबला नहीं कर पाएंगे. सभा में उज्जैन के कुछ ऐसे लोग भी मिले जो ख़ुद को बीजेपी का वोटर बता रहे थे लेकिन ट्रेड डील के विरोध में भी थे!

बहरहाल, किसानों का मुद्दा हमेशा से सियासी तौर संवेदनशील रहा है. ट्रेड डील के बहाने कांग्रेस को मोदी सरकार को घेरने बड़ा मुद्दा मिल गया है. हालांकि केंद्र सरकार यह दावा कर रही है कि इस डील में देश के किसानों का हित पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर मणिशंकर अय्यर का निशाना, बोले- 'INDIA ब्लॉक की कमान 'दीदी' को संभालने दें'

यह भी पढ़ें: सम्मान को ठेस, फुल सियासी क्लेश, AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट पर कांग्रेस घिरी, SP, RJD,TMC ने उठाए सवाल

Featured Video Of The Day
Donald Trump | Washington Hotel में फायरिंग करने वाले हमलावर की एक और तस्वीर आई सामने | Breaking
Topics mentioned in this article