कभी बागी बनकर जीता था चुनाव, अब कांग्रेस ने विनोद जाखड़ को बनाया NSUI अध्यक्ष, जानें कौन

Vinod Jhakhar News: कांग्रेस ने राजस्थान NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ को NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया हैं. दलित समुदाय से आने वाले जाखड़ के जरिए कांग्रेस कई समीकरण साधने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राहुल गांधी के साथ विनोद जाखड़
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कांग्रेस ने विनोद जाखड़ को NSUI का नया अध्यक्ष बनाया है
  • विनोद जाखड़ एक वक्त बागी बनकर NSUI के खिलाफ जीता था चुनाव
  • राजस्थान NSUI के अध्यक्ष रहे विनोद का राहुल ने लिया था इंटरव्यू
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की कमान राहुल गांधी ने विनोद जाखड़ को सौंपी है. एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विनोद जाखड़ राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं. 2018 में निर्दलीय चुनाव लड़ कर विनोद राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पहले दलित अध्यक्ष बने थे. 

दो दिन तक चली थी प्रक्रिया 

एनएसयूआई के नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया इसी हफ्ते दो दिनों तक चली. देशभर से एनएसयूआई संगठन के करीब पंद्रह छात्र नेताओं का साक्षात्कार लिया गया. राहुल गांधी ने इनके साथ ग्रुप डिस्कशन में शामिल हुए और फिर सबका इंटरव्यू लिया. 

विनोद जाखड़ पहले भी दौर में थे शामिल 

विनोद जाखड़ इससे पहले भी एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में आखिरी चरण तक पहुंचे थे और दो बार राहुल गांधी को इंटरव्यू दिया था. बीते दो सालों से वो राजस्थान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष थे. कुछ महीनों पहले राजस्थान विश्विद्यालय में आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यकम के खिलाफ जाखड़ ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था. 

बागी बनकर NSUI के खिलाफ चुनाव जीता 

2018 में राजस्थान विश्विद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में विनोद जाखड़ को एनएसयूआई ने उम्मीदवार नहीं बनाया तो उन्होंने बगावत कर चुनाव लड़ा और अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. करीब आठ सालों के बाद अब जाखड़ एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. 

Advertisement

दांव पेच भी खूब चला 

अब तक एनएसयूआई के अध्यक्ष रहे वरुण चौधरी और प्रभारी कन्हैया कुमार में अनबन चल रही थी. वरुण शुरू में कन्हैया कुमार की ही पसंद थे. मतभेद  के बाद कन्हैया ने नए अध्यक्ष के लिए पिछले साल सितंबर में ही आवेदन मंगवा लिए थे. लेकिन तब यह बात आगे नहीं बढ़ी थी. बताया जा रहा है कि इस बार कन्हैया कुमार को अपनी पसंद के नेता को एनएसयूआई अध्यक्ष बनवा पाने में कामयाबी नहीं मिली.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल में भीषण जंग, War Zone से समझिए ताजा हालात | Iran War News | Kachehri
Topics mentioned in this article