शुभेंदु PA मर्डर केस में गिरफ्तार बक्सर का विक्की मौर्य कौन? पिता बोले- मुंबई कमाने का बोलकर घर से निकला था

बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक आरोपी यूपी के बलिया और दो बिहार के रहने वाले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बक्सर से विक्की की गिरफ्तारी हुई है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बक्सर के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है.
  • गिरफ्तार आरोपियों में विक्की मौर्य और मयंक मिश्रा हैं, जिन्हें बंगाल पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
  • विक्की के पिता ने बेटे की गिरफ्तारी से अनभिज्ञता जताई और बताया कि उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बक्सर:

Shubhendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में बिहार के बक्सर जिले से दो युवक, विक्की मौर्य और मयंक मिश्रा, को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पश्चिम बंगाल ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. इसी बीच, विक्की मौर्य के परिवार ने बेटे की गिरफ्तारी को लेकर अनभिज्ञता जताई है. विक्की के पिता गौतम कुमार सिंह ने कहा कि वह मेरा छोटा बेटा है. क्या हुआ है, मुझे कुछ नहीं पता. पुलिस उसे ढूंढते हुए घर आई, मैंने दरवाजा खोला और उन्होंने पूरे घर की तलाशी ली. इसके बाद पुलिस हमारा मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गई, जो अभी तक वापस नहीं मिला है. प्रशासन की ओर से हमें यह भी नहीं बताया गया है कि उसने क्या किया है या उस पर क्या आरोप हैं?

विक्की के पिता बोले- बेटे का कोई आपराधिक इतिहास नहीं

उन्होंने बताया कि विक्की का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है. हमने उसे मुंबई में काम पर लगवाया था. वहां किसी कारण से उसका विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने बताया था कि वह दूसरी कंपनी में जा रहा है. हमें लगा कि उसे अपने मुताबिक कोई काम मिल गया होगा. 7 मई को विक्की घर से काम के लिए मुंबई जाने की बात कहकर निकला था. वह दोपहर करीब 12 बजे गया और उसके बाद वापस नहीं लौटा. बाद में हमें मोबाइल के जरिए किसी दूसरे से सूचना मिली कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और पश्चिम बंगाल लेकर गई है.

विक्की के पिता गौतम ने कहा, मुझे नहीं पता कि बंगाल के सीएम के पीए की हत्या कब हुई. मुझे तो मीडिया से पता चला कि मेरे बेटे को इस मामले में पकड़ा गया है. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने विक्की के पिता से भी पूछताछ की है. गौतम ने बताया, 'पुलिस ने हमसे पूछताछ की. मोबाइल जब्त कर लिए. डॉक्टर की पर्ची दिखाने पर भी दूसरे बीमार बेटे को दवाई नहीं खाने दी गई. अगर उसकी दिमागी हालत और खराब हो जाएगी तो कौन जवाब देगा?'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'आज तीन दिन हो गए. मेरे घर के सभी मोबाइल फोन पुलिस के पास हैं. मैं EMI नहीं भर पा रहा हूं. पैसे का नुकसान हो रहा है. मेरा बेटा दोषी नहीं है. आज तक उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है. मयंक मिश्रा उसका दोस्त है. वह उसे अपने साथ ले जाता था.'

बक्सर से मयंक और विक्की नामक दो आरोपी गिरफ्तार

शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक आरोपी यूपी के बलिया और दो बिहार के रहने वाले हैं. मामले की जांच कर रही एसआईटी के अनुसार, दो आरोपी बिहार के रहने वाले हैं जिनका नाम मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य है. साथ ही, एक आरोपी बलिया का है और उसका नाम राज सिंह बताया जा रहा है. तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ से हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हो सकता है.

Advertisement

चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में आरोपियों को तब पकड़ा गया, जब एक ने टोल प्लाजा पर यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट किया था. इससे पुलिस को मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारियों का पता लगाने में मदद मिली.

6 मई की रात हुई थी चंद्रनाथ रथ की हत्या

बता दें कि 6 मई को चंद्रनाथ रथ को गोली मार दी गई थी. गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के डायवर्सिटी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. हत्या का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है. चंद्रनाथ की हत्या की जांच के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. टीम में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) के पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें - शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर समेत 3 यूपी-बिहार से गिरफ्तार, जानें पुलिस ने कैसे बिछाया जाल

यह भी पढ़ें - कौन हैं शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या करने वाले शार्प शूटर? कोर्ट ने CID को सौंपी तीनों की 13 दिन की कस्टडी

Featured Video Of The Day
Global economic crisis: दुनिया पर आर्थिक संकट? PM मोदी की 'सोना न खरीदने' की अपील का पूरा गणित