जिम लवर, महंगी गाड़ियों का शौक... अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत, जानें परिवार में कौन-कौन?

Prateek Yadav News:प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे हैं. अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं और अपर्णा यादव के पति हैं. प्रतीक यादव को राजनीतिक मंचों से अमूमन दूर ही देखा गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
pratik yadav death news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रतीक यादव का लखनऊ में सुबह छह बजे अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद अस्पताल में निधन हो गया था
  • पुलिस ने प्रतीक यादव की मौत को संदिग्ध मानकर मामले की जांच शुरू कर दी है
  • प्रतीक यादव की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव उस समय उनके साथ अस्पताल में मौजूद नहीं थीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली/लखनऊ:

Who Is Prateek Yadav: उत्तर प्रदेश की सियासत से आज सुबह सबसे बड़ी खबर सामने आई है. मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. उनकी अचानक हुई इस मौत ने सबको हैरत में डाल दिया है. एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार उन्हें आज सुबह 6:15 बजे अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद लखनऊ के एक अस्पाल ले आया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है. लखनऊ पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच करेगी. यह भी पता चला है कि प्रतीक के साथ उनकी पत्नी अपर्णा यादव साथ नहीं थीं.आइए आपको बताते हैं कि प्रतीक यादव कौन थे, उनके परिवार की भी जानकारी दिए देते हैं.  

सुबह 6:15 बजे लाए गए अस्पताल, पत्नी नहीं थीं साथ

एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव की अचानक तबीयत खराब होने के बाद लखनऊ के एक अस्पताल लाया गया जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका. लखनऊ पुलिस के टॉप सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव को 6:15 बजे मृत हालत अस्पताल लाया गया, प्रतीक के पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव साथ नहीं थीं. घरवालों ने बताया कि प्रतीक सो रहे थे. प्रदीप यादव के शव का पंचनामा किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही चीजें क्लियर होंगी.शरीर में कोई चोट के निशान नहीं है.

कौन हैं प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे हैं. अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं और अपर्णा यादव के पति हैं. प्रतीक यादव को राजनीतिक मंचों से अमूमन दूर ही देखा गया है. प्रतीक को जिम में पसीना बहाना पसंद था और उन्हें गाड़ियों का भी शौक था. प्रतीक यादव की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से हुई थी. बाद में प्रतीक रियल एस्टेट तथा फिटनेस व्यवसाय से जुड़ गए. लखनऊ में उन्होंने ‘द फिटनेस प्लेनेट' नाम से एक जिम भी चलाया और फिटनेस इंडस्ट्री में सक्रिय रहे. इसके अलावा, वह पशु कल्याण गतिविधियों में भी जुड़े रहे. ‘जीव आश्रय' नामक एक संगठन के माध्यम से उन्होंने आवारा कुत्तों के रेस्क्यू, इलाज, भोजन और देखभाल का काम किया था. उनकी पत्नी अपर्णा यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और बीजेपी से जुड़ी हुई हैं. प्रतीक और अपर्णा यादव की एक बेटी है जिसका नाम प्रथमा है. 

Featured Video Of The Day
NEET UG Exam Cancelled: कैसे लीक हुआ NEET का पेपर? जानिए पूरी Inside Story | Sucherita Kukreti