कौन हैं बड़े बिजनेसमैन की बेटी नेत्रा, जिनकी उदयपुर की शादी में पहुंचे ट्रंप के बेटे, उमड़ा सितारों का हुजूम

बताया जा रहा है कि संगीत की दुनिया में जाना पहचाना नाम जेनिफर लोपेज और दक्षिण अफ्रीका के डीजे-प्रोड्यूसर ब्लैक कॉफी भी इस शादी समारोह में अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उदयपुर में राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी 23 नवंबर को है.
  • शुक्रवार रात संगीत समारोह में बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई सितारों ने परफॉर्म किया.
  • डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी में शामिल हुए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका के दिग्गज उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी उदयपुर में होने वाली है. मेहमानों की बात करें तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी अटेंड करने कई दिनों पहले ही भारत पहुंच चुके हैं. शुक्रवार की रात सिटी पैलेस के जनाना महल में ‘म्यूजिक नाइट'में देसी-विदेशी कलाकारों के परफॉरमेंस ने इस हाई-प्रोफाइल जश्न को चकाचौंध से भर दिया. हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सितारों से सजे संगीत समारोह को देखने के लिए हर शख्स उत्सुक था, मगर इसका मौका बहुत कम लोगों को मिला.

रणवीर-जान्हवी ने जोश भर दिया

करण जौहर और सोफी चौधरी ने शुक्रवार रात इस शानदार समारोह की मेजबानी की. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, रणवीर सिंह ने दर्शकों में जोश भर दिया और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड को भी अपने साथ डांस फ्लोर पर शामिल होने के लिए मजबूर कर दिया. कृति सेनन ने अपने हिट गाने 'परम सुंदरी' पर परफॉर्म किया, जबकि जैकलीन फर्नांडीज ने 'लाल छड़ी' पर डांस किया. जान्हवी कपूर की परफॉरमेंस ने लोगों को दीवाना कर दिया. वेडिंग मैनेजमेंट फर्म के अनुसार, वरुण धवन और शाहिद कपूर ने भी संगीत में परफॉर्म किया.

23 को है नेत्रा की शादी

माधुरी दीक्षित जैसे सितारे भी संगीत समारोह में शामिल हुए. इस 'भव्य' विवाह की तैयारियों में लगे लोगों के मुताबिक लगभग 600 मेहमानों में अभिनेता ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर भी शामिल हैं. विवाह समारोह के कार्यक्रम 21 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेंगे. हल्दी की रस्म 22 नवंबर को होगी और इसके बाद 23 नवंबर की सुबह जगमंदिर में विवाह समारोह होगा और उसी शाम प्रीतिभोज होगा. शादी के विभिन्न कार्यक्रम उदयपुर सिटी पैलेस के माणक चौक तथा जनाना महल के साथ-साथ जगमंदिर और द लीला पैलेस होटल में होने हैं. ‘द लीला पैलेस' होटल को मेहमानों के स्वागत के लिए शानदार लाल ‘थीम' पर सजाया गया है.

कौन हैं नेत्रा 

नेत्रा मंटेना अमेरिका के दवा क्षेत्र के दिग्गज उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना और पद्मा मंटेना की बेटी हैं. वह वामसी गडिराजू के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी. जो मूल रूप से दक्षिण भारत के हैं और कई वर्ष से अमेरिका में बसे हुए हैं. विवाह समारोह में कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. इस शादी के लिए भारत आए ट्रंप जूनियर ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल और गुजरात के जामनगर में वन्यजीव संरक्षण सेंटर ‘वनतारा' का दौरा किया. बताया जा रहा है कि संगीत की दुनिया में जाना पहचाना नाम जेनिफर लोपेज और दक्षिण अफ्रीका के डीजे-प्रोड्यूसर ब्लैक कॉफी भी इस शादी समारोह में अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. 

Featured Video Of The Day
Peeragarhi Triple Death Case: 'बाबा' कमरुद्दीन ने कैसे खिलाए 'मौत के लड्डू'? AI से समझे |NDTV India