कौन हैं भारतीय अधिकारी अनुपमा सिंह, जिन्होंने UN में कंगाल पाकिस्तान की लगा दी क्लास

UN में पाकिस्तान को आईना दिखाने वाली 2014 बैच की IFS अधिकारी अनुपमा सिंह एक पूर्व इंजीनियर और एमबीए प्रोफेशनल हैं, जिन्होंने अपनी तीखी कूटनीति से पाक के झूठे प्रोपेगेंडा को वैश्विक मंच पर ध्वस्त कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह ने UN में पाकिस्तान के झूठे प्रोपेगेंडा का कड़ा जवाब दिया
  • अनुपमा सिंह भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं, जिन्होंने 2014 बैच से 11 वर्षों से अधिक सेवा दी है
  • उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बी.टेक और दिल्ली विश्वविद्यालय से फाइनेंस में एमबीए की डिग्री प्राप्त की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में कंगाल पाकिस्तान को भारत ने एक बार फिर से लताड़ा है. भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह (Anupama Singh)ने UN के मंच पर पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेज्जती की है. उन्होंने जिनेवा में आयोजित UNHRC के सेशन के दौरान पाकिस्तान के झूठे प्रोपेगेंडा का करारा जवाब देकर सुर्खियां बटोरीं. इससे पहले भी अनुपमा यूएन में भारत का पक्ष रख चुकी हैं. आखिर कौन हैं अनुपमा सिंह, जिन्होंने अपने बेबाक अंदाज से पूरी दुनिया के सामने पाक को आईना दिखाया? आइए बताते हैं.

कौन हैं अनुपमा सिंह?

अपनी बेबाक और स्पष्ट बातों से पाकिस्तान की बोलती बंद करने वाली अनुपमा सिंह पिछले 11 वर्षों से ज्यादा समय से भारतीय विदेश सेवा (IFS) में राजनयिक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. वह 2014 बैच की IFS अधिकारी हैं. उन्होंने मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बी.टेक किया है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित 'फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज' (FMS) से फाइनेंस में एमबीए (MBA) की डिग्री भी हासिल की है.

कॉर्पोरेट का अनुभव

IFS अधिकारी बनने से पहले उन्होंने मशहूर ग्लोबल कंपनी KPMG में करीब सवा दो साल कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट के तौर पर भी काम किया था. अनुपमा सिंह न सिर्फ कूटनीति में माहिर हैं, बल्कि अपने एक्स (X) प्रोफाइल के अनुसार अर्थशास्त्र, विज्ञान और तकनीक के साथ-साथ कला, संस्कृति और साहित्य में भी गहरी रुचि रखती हैं.

Advertisement

किस बयान को लेकर चर्चा में?

अनुपमा सिंह ने हाल ही में UNHRC में पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि वह 'La-La Land' यानी खयाली दुनिया में जी रहा है. उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर का विकास बजट, पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मांगे गए बेलआउट पैकेज से दोगुने से भी अधिक है. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को पालने वाला देश है और वह खुद को इसका पीड़ित होने का ढोंग नहीं कर सकता. कश्मीर मुद्दे पर उन्होंने दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा.

यह भी पढ़ें: कश्मीर का बजट तुम्हारी IMF भीख से ज्यादा... भारत की बेटी ने UN में पाकिस्तान को धो डाला

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के आगे सुपर पावर बेबस? US | Trump | Mojtaba Khamenei | Netanyahu
Topics mentioned in this article