- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने चाचा अर्जुन पासवान के निधन के बाद पैतृक गांव शहरबन्नी गए थे
- चिराग पासवान की बड़ी मां राजकुमारी देवी गांव में रहती हैं और उन्हें अपना बेटा मानती हैं
- स्वर्गीय रामविलास पासवान की पहली शादी राजकुमारी देवी से हुई थी और दूसरी शादी रीना से हुई थी
केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान कुछ दिन पहले खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड के तहत शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे थे. चिराग अपने चाचा अर्जुन पासवान के निधन के बाद गांव गए थे. वहीं केंद्रीय मंत्री अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी से मिले. चिराग ने मां को गले लगाया और उनका हालचाल पूछा. गौरतलब है कि चिराग की बड़ी मां गांव में ही रहती हैं.
चिराग को बेटा मानती हैं राजुकमारी
गौरतलब है कि स्वर्गीय रामविलास पासवान ने दो शादियां की थीं. दिवंगत नेता की पहली शादी राजुकमारी देवी से हुई थी. उनकी दूसरी शादी रीना से हुई थी. जो चिराग पासवान की मां हैं. राजकुमारी देवी की दो बेटियां ऊषा और आशा हैं. वहीं रीना के बेटा चिराग और बेटी निशा हैं. राजकुमारी देवी का कोई बेटा नहीं है. वो चिराग को ही अपना बेटा मानती हैं. रामविलास पासवान की तीन बेटियां और एक बेटा है.
यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से नाम हटे तो TMC देगी कानूनी मदद, ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान
Chirag Paswan
गांव में रहती हैं
राम विलास पासवान की पहली शादी बचपन में ही, लगभग सात-आठ साल की उम्र में राजकुमारी देवी से हुई थी. यह शादी ग्रामीण बिहार के पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी. गौना रस्म के बाद, राजकुमारी पासवान के पुश्तैनी गांव शहरबन्नी में रहने आ गईं और उनके दो बेटियां हुईं. हालांकि जैसे-जैसे पासवान का राजनीतिक करियर आगे बढ़ा, गांव में उनका आना-जाना कम होता गया. 1977 तक हाजीपुर से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीतने के बाद, वे सांसद के तौर पर काम करने के लिए दिल्ली चले गए. राजकुमारी कुछ समय के लिए अपनी बेटियों के साथ उनके पास दिल्ली में रहीं, लेकिन तीन महीने के भीतर ही उन्हें वापस गांव भेज दिया गया, जिसके बाद वे फिर कभी दिल्ली नहीं लौटीं.
राजकुमारी देवी से रामविलास ने लिया था तलाक
इधर दिल्ली में राम विलास पासवान का राजनीतिक प्रभाव बढ़ रहा था. इसी बीच उनकी मुलाकात अविनाश कौर से हुई. दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया और 1983 में उन्होंने दिल्ली में शादी कर ली. इससे पहले 1981 में पासवान ने अपनी पहली पत्नी से कानूनी तौर पर तलाक ले लिया था. इस बात का खुलासा उन्होंने बाद में, 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन भरते समय किया था. वहीं शादी के बाद अविनाश ने अपना नाम बदलकर रीना पासवान रख लिया.
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट के बीच PM मोदी कल करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बड़ी बैठक, चुनाव वाले राज्यों के CM नहीं होंगे शामिल













