हमारे बीच मीरा कुमार बैठी हैं.. पीएम मोदी नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कांग्रेस के नेता का यूं किया जिक्र

PM Modi Mira Kumar News: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के दौरान लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार का खास तौर पर नाम लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में पीएम मोदी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने आज विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित किया
  • इस दौरान पीएम मोदी ने सम्मेलन में मौजूद पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार का खास जिक्र किया
  • मीरा कुमार 2009 में लोकसभा की पहली महिला स्पीकर बनी थीं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में विपक्षी नेता और लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार का खास जिक्र किया. दिल्ली में आयोजित इस सम्मलेन में अपने-अपने क्षेत्र की दिग्गज महिलाओं ने इस सम्मेलन में भाग लिया है. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता का खास तौर पर नाम लिया. 

मीरा कुमार का किया खास जिक्र 

पीएम मोदी ने राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित कहा कि यहांआप सबसे बीच कई वरिष्ठ लोग बैठे हैं. सांसद हैं, विधायक हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार भी हमारे बीच हैं. गौरतलब है कि मीरा कुमार राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति के पास बैठी थीं. 

पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष बनी थीं कुमार 

यूपीए शासनकाल के दौरान मीरा कुमार लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में 3 जून 2009 को निर्विरोध चुनी गई थीं. मीरा कुमार सासराम से 15वीं लोकसभा में सांसद रही हैं. वह दिग्गज नेता जगजीवन राम की पुत्री हैं. नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में आज उन्हें भी बुलाया गया था. 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम हो चुका है पारित 

सितंबर 2023 में संसद ने ‘ नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ पारित किया था. जो विधायी निकायों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था. इस अधिनियम में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है. अब इसे लागू करने के लिए 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है.

Advertisement

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन भारत के विकास पथ को आकार देने में महिलाओं की अधिक भागीदारी के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. सम्मेलन में पंचायतों से लेकर संसद तक, सभी स्तरों पर शासन और नेतृत्व में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का भी जिक्र किया गया. 

यह भी पढ़ें, संसद में महिला आरक्षण 21वीं सदी के सबसे बड़े फैसलों में एक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोले पीएम मोदी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Noida Workers Protest | नोएडा में मजदूरों का बवाल! पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले | BREAKING NEWS