क्यों अचानक लॉक हुए हजारों WhatsApp अकाउंट्स, सोशल मीडिया पर हड़कंप, यूजर्स हुए परेशान

Whatsapp Accounts Suspend: इंडिया समेत कई देशों में सोमवार की रात हजारों व्हाट्सऐप अकाउंट्स अचानक से लॉक हो गए. मेटा ने इन्हें बिना किसी चेतावनी के अचानक से 24 घंटे के लिए 'अंडर रिव्यू' में डाल दिया. जिससे सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अचानक लॉक हुए हजारों WhatsApp अकाउंट्स
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सोमवार की रात 8 बजे के बाद इंडिया समेत कई देशों में हजारों WhatsApp अकाउंट्स लॉक हो गए थे.
  • इन व्हाट्सऐप अकाउंट्स को अंडर रिव्यू में डाल दिया गया था. जिससे यूजर्स कॉफी परेशान हुए.
  • हालांकि मेटा ने इस पर सफाई दी थी. जिसमें कहा गया कि कभी-कभी गलती हो जाती है.

भारत सहित दुनिया भर के हजारों व्हाट्सऐप यूजर्स को सोमवार की रात अचानक से झटका लगा. क्योंकि मेटा के स्वामित्व वाले इस लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने बिना किसी पूर्व चेतावनी हजारों व्हाट्सऐप अकाउंट्स को 24 घंटे के लिए 'अंडर रिव्यू' में डाल दिया. जिससे सब हैरान रह गए. इसके कारण प्रभावित लोग न तो किसी को मैसेज भेज पा रहे थे और न ही कॉल कर पा रहे थे. ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा. कई लोगों ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि जब उन्होंने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया तो उनके अकाउंट्स रिव्यू में क्यों डाल दिए गए. 

व्हाट्सऐप यूजर्स को दिखा यह मैसेज 

अचानक ऐप ब्लॉक होने के बाद जैसे ही यूजर्स ने व्हाट्सऐप ओपन किया, उन्हें स्क्रीन पर एक नोटिस दिखाई दिया. जिस पर लिखा था 'Account in review Your account activity and device info is being checked' इस संदेश में साफ लिखा था कि यूजर्स की एक्टिविटी और डिवाइस की जानकारी जांची जा रही है और इसका परिणाम आमतौर पर 24 घंटे के भीतर नोटिफाई किया जाएगा. अचानक हुई इस कार्रवाई से दैनिक कामकाज और बिजनेस के लिए व्हाट्सऐप पर निर्भर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. यह समस्या रात 8 बजे के आसपास शुरू हुई थी, जो देर रात तक चलती रही. 

ये भी पढ़ेंः UPI पेमेंट में हो सकता है बड़ा बदलाव, करना पड़ेगा ज्यादा क्लिक! RBI कर सकता है नया नियम लागू

Meta ने दी सफाई

मामले में Meta ने सफाई दी है. व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि हम अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने और इसका दुरुपयोग रोकने के लिए लगातार काम करते हैं. इसके लिए सुरक्षा प्रणालियों के तहत अकाउंट्स बैन किए जाते हैं. लेकिन कई बार हमारे ऑटोमेटेड सिस्टम से भी गलती हो जाती है. अगर ऐसा हुआ है, तो हम इसे जल्द से जल्द ठीक करने और लोगों को दोबारा चैटिंग से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं.

Advertisement

टेकक्रंच के मुताबिक, कंपनी इस तकनीकी खामी को दूर कर प्रभावित अकाउंट्स को तेजी से बहाल (Restore) करने में जुट गई थी. मेटा ने सफाई में कहा था कि कभी-कभी इस तरह की गलतियां हो जाती हैं.

ये भी पढ़ेंः WhatsApp भारत में यूजर्स से पूछ रहा है उम्र, क्या आने वाला है नया नियम? रिपोर्ट में दावा

Advertisement
Featured Video Of The Day
BJP का ढहा किला, RJD कमजोर और बिहार को मिला 'नया विकल्प'... बांकीपुर में PK की जीत के क्या है मायने?

Topics mentioned in this article
Whatsapp Accounts
WhatsApp Accounts Blocked
Whatsapp Accounts Banned
WhatsApp News