- गूगल पर लोग अपने आसपास सबसे अधिक रेस्टोरेंट, होटल, स्कूल, अस्पताल और कैफे की खोज करते हैं
- पिछले एक महीने में hiv test near me की खोज में पांच सौ पचास प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज हुई है
- hiv test से जुड़ी खोजों में hiv symptoms, blood test lab, test price, kit और test centre की जानकारी प्रमुख रही
अचानक अस्पताल जाना पड़े या कोई सर्विस सेंटर...आसपास एटीएम तलाशना हो या रहने के लिए कोई होटल, लोगों के लिए ठिकाना एक ही होता है गूगल, जिसपर near me लिखते ही आ जाते हैं सबसे करीब के कई रिजल्ट.
ऐसे में ये सवाल बनता है कि गूगल पर अपने आसपास लोग सबसे ज्यादा क्या ढूंढते हैं? इस सवाल का जवाब गूगल ट्रेंड्स में मिलता है और जो हैरान भी करता है. गूगल ट्रेंड्स पर 'near me' कीवर्ड की खास बात ये है कि ये हमेशा टॉप ट्रेंड में बना रहता है.
गूगल पर लोग अपने आसपास रेस्टोरेंट और होटल ही सबसे ज्यादा ढूंढते हैं. गूगल की टॉप क्वेरीज में 'restaurants near me', 'hotel near me', 'School near me', 'hospital near me' और 'cafe near me' जैसे कीवर्ड्स लगातार बने रहते हैं. इनके अलावा लोगों ने अपने आसपास सलून, स्पा, क्लीनिक, एटीएम, मॉल, जिम, पार्क, जॉब, मंदिर, पेट्रोल पंप, बार, वाइन शॉप, जूडियो, स्विमिंग पूल और रिजॉर्ट जैसी चीजों के बारे में भी ढूंढा.
पिछले एक महीने के ट्रेंड्स देखें तो एक चौंकाने वाला नतीजा भी सामने आया. गूगल ट्रेंड्स से पता चला कि एक महीने में अचानक से 'hiv test near me' की सर्चिंग खूब बढ़ी. ये नतीजे 22 मार्च से 19 अप्रैल के बीच के हैं. 'hiv test near me' की सर्चिंग में एक महीने में 550% का उछाल आया है.
पिछले एक महीने में गूगल ट्रेंड्स पर 'hiv test near me' को लेकर सबसे ज्यादा सर्चिंग 9 अप्रैल को हुई थी. उस दिन इसकी सर्चिंग का स्तर 100 पर था. इसके बाद 15 अप्रैल को इसकी सर्चिंग ज्यादा रही.
जब इस कीवर्ड से जुड़ी क्वेरीज को देखा तो पता चला कि लोग सबसे ज्यादा 'hiv symptoms' और 'blood test lab near me' ढूंढ रहे थे. इसके अलावा लोगों ने 'hiv test price', 'hiv test kit' 'hiv test centre near me' और 'hiv test kit near me' जैसी क्वेरीज भी ढूंढी.
इसके अलावा, 'swimming classes near me', 'water park near me', 'indane gas agency near me', 'ac service near me', 'bharat gas agency near me', 'hp gas agency near me' की सर्चिंग में उछाल देखा गया. पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण गैस एजेंसी की सर्चिंग में ये उछाल स्वाभाविक भी था.
यह भी पढ़ेंः गूगल पर छाई 'झालमुड़ी', 22 साल में सबसे ज्यादा सर्चिंग... जानें- लोगों ने क्या-क्या ढूंढा?














