विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था, किरेन रिजिजू ने पोस्ट किया वीडियो

लोकसभा में गत बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देना था. लेकिन उस दौरान विपक्ष की महिला सांसदों के विरोध के कारण वो सदन में नहीं आए थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पीएम मोदी की सीट के सामने विपक्ष की महिला सांसदों का प्रदर्शन
नई दिल्ली:

संसद के बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तनातनी चल रही है. गत बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी का संसद के निचले सदन लोकसभा में भाषण होना था. लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण पीएम बोल नहीं पाए थे. उस समय सत्ता पक्ष ने आरोप लगाया था कि विपक्ष की महिला सांसद पीएम मोदी की चेयर के पास आ गई थीं. इसी का जिक्र करते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा था कि कांग्रेस के पार्टी के कई सदस्य पीएम मोदी के आसन के सामने कोई अप्रत्याशित घटना कर सकते हैं. इसलिए मैंने पीएम मोदी से आग्रह किया कि वो सदन में नहीं आएं. अब इसी घटना का वीडियो केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने एक्स पोस्ट पर डाला है. 

रिजिजू का पोस्ट 

रिजिजू ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी को अपने सांसदों इस अपमानजनक व्यवहार पर गर्व है. अगर हमने बीजेपी सांसदों को नहीं रोका होता और वो भी कांग्रेस सांसदों का विरोध करने पहुंच जातीं तो काफी खराब स्थिति हो जाती. हम संसद की परंपरा का सम्मान करना जानते हैं. 

हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन 

इस वीडियो में कांग्रेस की कई महिला सांसद पीएम मोदी के आसन के सामने हाथ में बैनर लेकर प्रदर्शन करती हुई दिख रही हैं. कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ समेत विपक्ष की कई महिला सांसद पीएम की कुर्सी घेरकर खड़ा हो गईं. इसके बाद सत्ता पक्ष के सांसद और केंद्रीय मंत्री उनसे वहां से जाने का आग्रह कर रहे थे. 

वैष्णव ने महिला सांसदों से किया आग्रह 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव महिला सांसदों को वहां से पीछे जाने का आग्रह कर रहे थे. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी उठकर विपक्ष की महिला सांसदों से पीछे जाने को कह रहे थे. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हाथ जोड़कर महिला सांसदों से पीछे जाने को कह रहे थे. 

वापस नहीं गए विपक्षी सांसद 

हालांकि, सत्ता पक्ष के मंत्रियों और सांसदों के लाख आग्रह के बाद भी विपक्ष की महिला सांसद पीछे जाने को तैयार नहीं हो रही थीं. इस वीडियो में रिजिजू अपनी सीट पर बैठे दिख रहे हैं. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी महिला सांसदों से आग्रह करते दिख रहे थे. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attacks Israel: Netanyahu पर ईरान ने किया हमला? | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article