किसी को नंबर देखने थे, तो किसी को गृह राज्य, UPSC टॉपर अनुज को लेकर गूगल पर क्या-क्या खोजा गया

UPSC ने पिछले हफ्ते सिविल सर्विस एग्जाम का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. उन्हें लेकर गूगल पर कई दिलचस्प चीजें सर्च की गईं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नई दिल्ली:

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने पिछले हफ्ते सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी किया था. इस बार राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. अनुज ने MBBS की पढ़ाई की है और वह 2023 से UPSC की तैयारी कर रहे थे. अनुज को 2,075 में से 1,071 नंबर मिले हैं. इनमें 867 नंबर लिखित परीक्षा और 2024 नंबर इंटरव्यू के शामिल हैं.

UPSC के सिविल सर्विस एग्जाम में इस बार 958 उम्मीदवार पास हुए हैं. इनमें 299 महिलाएं हैं. इस एग्जाम के जरिए ही IAS, IPS और IFS के लिए सिलेक्शन होता है. 

UPSC के एग्जाम को लेकर काफी उत्साह होता है. इसे सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है. यही कारण है कि इस परीक्षा को पास करने में कई बार सालों लग जाते हैं. UPSC का रिजल्ट 6 मार्च को आया था. और इसके बाद गूगल पर भी इसे लेकर काफी कुछ सर्च किया गया. गूगल ट्रेंड्स के डेटा से पता चलता है कि लोगों ने गूगल पर UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री के बारे में काफी दिलचस्प चीजें ढूंढी.

लोगों ने क्या-क्या ढूंढा?

UPSC सिविल सर्विस एग्जाम का रिजल्ट 6 मार्च को आया था. और जैसे ही पता चला कि इस बार UPSC के टॉपर अनुज अग्निहोत्री हैं तो गूगल पर उनकी सर्चिंग होने लगी.

Advertisement

गूगल ट्रेंड्स का डेटा बताता है कि 'Anu Agnihotri UPSC' सर्च टर्म 6 मार्च को दोपहर 1 बजे के बाद से बढ़ने लगा था. रात 9 बजे इसकी सर्चिंग पीक पर थी. उसके बाद 7 मार्च को भी अनुज अग्निहोत्री को लेकर काफी कुछ सर्च किया गया.

डेटा बताता है कि लोगों ने गूगल पर अनुज अग्निहोत्री के बारे में उनकी उम्र और नंबर जैसी चीजें खोजीं. गूगल पर 'anuj agnihotri upsc result', 'anuj agnihotri upsc toppers', 'anuj agnihotri age', 'upsc result 2025 anuj agnihotri', 'anuj agnihotri marks', 'anuj agnihotri attempt', 'anuj agnihotri upsc marksheet' और 'anuj agnihotri state' जैसे कीवर्ड्स से सर्चिंग की गई.

Advertisement

कैसा रहा UPSC का रिजल्ट?

हर साल लाखों लोग इस परीक्षा में शामिल होते हैं लेकिन इनमें से कुछ का ही सिलेक्शन होता है. इस बार UPSC सिविल सर्विस एग्जाम के लिए 9.37 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था. इनमें से 5.76 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी. लेकिन इनमें से 14,161 उम्मीदवारों ने ही मेन एग्जाम के लिए क्वालिफाई किया था. हालांकि, सिर्फ 2,736 ही इंटरव्यू के लिए चुने गए और इनमें से 958 का चयन हुआ.

Featured Video Of The Day
Mojtaba Khamenei की मौत का सच क्या? Trump का बड़ा दावा, ईरान ने क्या कहा? | US Iran War | BREAKING