VIDEO: हावड़ा में डॉन की 'कच्छा-बनियान परेड', बंगाल की शुभेंदु सरकार का अपराधियों को सख्‍त संदेश

हावड़ा के कथित डॉन आकाश सिंह को पुलिस अंडरगारमेंट्स में क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन के लिए विभिन्न घटनास्थलों पर ले जा रही है. आकाश सिंह पर 20 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज बताए जा रहे हैं. पुलिस की इस कार्रवाई को सीएम शुभेंद्र अधिकारी की अपराधियों के लिए सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हावड़ा के कथित ‘डॉन’ आकाश सिंह को अंडरगारमेंट्स में सड़कों पर घुमाया गया
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पुलिस ने हावड़ा में आरोपी आकाश सिंह को अंडरगारमेंट्स में सड़कों पर घुमाया
  • आकाश सिंह पर 2021 में पुलिस पर हमला, गोलीबारी और बमबाजी सहित 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं
  • पुलिस का कहना है कि आरोपी को उसी हालत में विभिन्न घटनास्थलों पर क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन के लिए ले जाया गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हावड़ा:

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ‘डॉन' आकाश सिंह की अंडरगारमेंट्स में पुलिस परेड ने पूरे राज्य में बड़ा सियासी और कानूनी विवाद खड़ा कर दिया है. जहां एक तरफ पुलिस इसे क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन का हिस्सा बता रही है, वहीं विपक्ष और मानवाधिकार संगठनों ने इसे कानून के खिलाफ कार्रवाई करार दिया है. दरअसल, आरोपी आकाश सिंह को पुलिस अलग-अलग घटनास्थलों पर ले जा रही है, जहां उसने क्राइम को अंजाम दिया था. लेकिन इस दौरान उसे बनियान और अंडरवियर में सड़कों पर घुमाए जाने की तस्वीरें वायरल हो गईं. आकाश सिंह पर 2021 में पुलिस पर हमला, गोलीबारी और कई बमबाजी जैसे गंभीर आरोप हैं और 20 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज बताए जा रहे हैं.

भाजपा सरकार आने के बाद अपराधियों में खौफ!

बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर अपराधियों को अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घुमाया जा रहा है, ताकि लोगों में इसका आतंक खत्म हो. हावड़ा के कथित ‘डॉन' आकाश सिंह पर साल 2021 में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर गोली चलाने और 20 से अधिक बम फेंकने के गंभीर आरोप हैं. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आकाश सिंह को इसी महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था. बुधवार को पुलिस उसे लेकर उन तमाम इलाकों में पहुंची, जहां उसने कथित रूप से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था. इस दौरान क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन भी किया गया.

शुभेंदु सरकार का अपराधियों को सख्‍त संदेश
 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जब आरोपी को लाया गया, उस समय वह इसी हालत में था और उसी अवस्था में उसे विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया. जांच अधिकारियों ने उन जगहों का निरीक्षण किया, जहां वर्ष 2021 और उसके बाद कई बार हमला, बमबाजी और अन्य आपराधिक घटनाएं हुई थीं. इस दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी चर्चा रही. इस कार्रवाई को पुलिस अपराधियों के लिए सख्त संदेश के तौर पर देख रही है.

ये भी पढ़ें :- अवैध कब्जा बनाम सियासत... बंगाल में शुभेंदु सरकार बनते ही कैसे शुरू हुआ 'बुलडोजर का खेला'?

Topics mentioned in this article