200 सीटें जीतेंगे... ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल्स को बताया BJP का शेयर बाजार को मैनिपुलेट करने वाला 'टूल'

अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि इस चुनाव में पार्टी को 2021 के चुनावों की तुलना में अधिक सीटें मिलेंगी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्रीय बलों का इस्तेमाल करके मतदाताओं को डराना चाहती है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने मतगणना से दो दिन पहले टीएमसी की 200 से अधिक सीटों पर जीत का दावा किया है
  • ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को गलत बताते हुए इसे शेयर बाजार में हेरफेर करने की कोशिश बताया है
  • टीएमसी ने काउंटिंग एजेंटों को हर अपडेट देने और मतगणना केंद्रों में पूरी गिनती तक बने रहने के निर्देश दिए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने काउंटिंग एजेंटों के साथ बैठक में, मतगणना से दो दिन पहले ये दावा किया है कि हम 200 सीटों पर जीत रहे हैं. ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज करते हुए इसे शेयर बाजार में हेरफेर करने की कोशिश बताया. उन्होंने कहा कि हम जीत रहे हैं और 294 में से 200 से अधिक सीटों पर जीत रहे हैं. एग्जिट पोल ने 2021 और 2024 में भी ऐसा ही किया था.

दोनों नेताओं ने 291 विधानसभा सीटों के काउंटिंग एजेंटों के साथ वर्चुअल बैठक में निर्देश दिया कि वे मतगणना केंद्रों के हर एक अपडेट बड़े नेताओं को नियमित रूप से देते रहें और वोटों की गिनती पूरी होने तक वहीं मौजूद रहें.

अनीत थापा के नेतृत्व वाली भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) ने दार्जिलिंग की पहाड़ियों की तीन सीटों पर टीएमसी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा है. विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को हुए थे, और मतगणना 4 मई को होनी है.

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि "टीएमसी कम से कम 200 से अधिक सीटें जीतेगी, शायद इससे भी ज्यादा." उन्होंने एजेंटों से कहा कि वे भाजपा और उसके सहयोगियों द्वारा अपनी सीटों की संख्या के बारे में किए जा रहे प्रचार को ज्यादा गंभीरता से ना लें. टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले एग्जिट पोल को भी महत्व न दें. ऐसे पोल 2021 और 2024 में भी गलत थे. ऐसे ज्यादातर पोल शेयर बाजार को प्रभावित करने के लिए होते हैं."

उन्होंने यह भी कहा कि अगर टीएमसी का कोई उम्मीदवार 200-300 वोटों के अंतर से सीट हार जाता है, तो मतगणना करने वालों को दोबारा गिनती करानी होगी और जब तक गिनती पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी को भी मतगणना केंद्र नहीं छोड़ना है.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में ममता बनर्जी का 'नाटक' ध्यान भटकाने की चाल... अमित मालवीय का TMC पर गंभीर आरोप

अभिषेक बनर्जी ने भी कहा कि मतगणना केंद्रों के अंदर होने वाली किसी भी असामान्य गतिविधि, जैसे 2021 में नंदीग्राम मतगणना केंद्र पर अचानक बिजली गुल हो गई थी, इसकी सूचना तुरंत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दें. उन्होंने एग्जिट पोल को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को भी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने की उम्मीद नहीं है और ममता बनर्जी ने इस बात को उजागर किया है कि भाजपा ने फर्जी सर्वेक्षण दिखाकर वित्तीय धोखाधड़ी की है.

Advertisement
अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि इस चुनाव में पार्टी को 2021 के चुनावों की तुलना में अधिक सीटें मिलेंगी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्रीय बलों का इस्तेमाल करके मतदाताओं को डराना चाहती है. अभिषेक ने केंद्रीय बलों पर महिलाओं और बच्चों की पिटाई और दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया.

दोनों नेताओं ने रिजल्ट के दिन सोमवार को एजेंटों को सुबह जल्दी मतगणना केंद्र पहुंचने को कहा गया है. उन्हें यह भी निर्देश दिया गया है कि मतगणना पूरी होने तक वे बाहर न निकलें. तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें समूहों में मतगणना केंद्र जाने का निर्देश दिया है. वहीं विजयी उम्मीदवार का प्रमाण पत्र मिलने के बाद एजेंटों को समूहों में निकलना चाहिए. तृणमूल ने मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की है.

ये भी पढ़ें: 'बेहद अपमानजनक और शर्मनाक...", डायमंड हार्बर को 'बंगाल का ल्यारी' कहने पर BJP पर भड़की TMC

तृणमूल सूत्रों के अनुसार अभिषेक ने बैठक में चुनाव आयोग को भी निशाना बनाया. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल को स्थानीय स्तर पर केंद्रीय बलों से लड़ना पड़ा है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा हर तरह की ताकत का इस्तेमाल करने के बाद भी हार जाएगी. वहीं चेतावनी भरे लहजे में उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस आयोग द्वारा नियुक्त उन सभी पर्यवेक्षकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी जिन्होंने 'असंवैधानिक' कार्य किए हैं.

इसे भी पढ़ें: बंगाल में डायमंड हार्बर और मगराहाट के 15 बूथों पर शनिवार को फिर से कराया जाएगा मतदान: EC

इसे भी पढ़ें: कोलकाता में 'स्ट्रॉन्ग रूम' वाले इलाकों में जमावड़ा पर बैन, TMC-BJP कार्यकर्ताओं की झड़प के बाद EC का बड़ा फैसला

Advertisement

Featured Video Of The Day
Jharkhand Breaking News: कोयले के ढेर में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कईयों के फंसे होने की आशंका