- मौसम विभाग ने आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है.
- 19 से 23 अप्रैल के बीच MP, CG, महाराष्ट्र, UP, राजस्थान सहित 10 राज्यों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है.
- अगले एक सप्ताह में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.
IMD Heatwave and Rain Alert: भीषण गर्मी अब कहर बनकर टूटने वाली है. अभी तक आपने जितनी गर्मी महसूस की है, उससे भी अधिक प्रचंड गर्मी अभी आने वाली है. भारत मौसम विभाग ने रविवार को हीट वेव का नया अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू चलने की प्रबल संभावना है. शनिवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र के वर्धा में तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. यूपी के बांदा में 44.6 डिग्री पारा पहुंच गया. इस बीच अब मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में आने वाले दिनों में 10 राज्यों में लू चलने की संभावना जताई है.
इन 10 राज्यों के लिए हीट वेब की चेतावनी जारी
रविवार को मौसम विभाग ने अपने ताजा रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिन के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखण्ड, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में लू/ऊष्ण लहर की प्रबल संभावना है.
आने वाले दिनों के लिए IMD का हीटवेब फोरकास्ट
- 19–20 अप्रैल : पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़
- 19–23 अप्रैल : पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्था और पूर्वी मध्य प्रदेश
- 20–21 अप्रैल : झारखण्ड
- 20–22 अप्रैल : पश्चिमी उत्तर प्रदेश
- 20–23 अप्रैल : पश्चिमी राजस्थान
- 21–23 अप्रैल : पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा
दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
साथ ही, 19 और 20 अप्रैल को केरल और माहे के कुछ इलाकों में, 19 से 23 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्णाटक में और 20 से 25 अप्रैल के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल इलाके में गर्म और आर्द्र मौसम की प्रबल संभावना है.
- इस दौरान रात में भी तापमान औसत से ज़्यादा रहने की आशंका है. 21 से 23 अप्रैल के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में, 19 से 21 अप्रैल के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में, और 19 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में गर्म रात की संभावना है.
- अगले एक हफ्ते के दौरान 18 से 24 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.
- आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 40°C से 42°C की सीमा में रहने की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक (3.0°C से 5.0°C) रहेगा.
असम, बंगाल सहित नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में होगी बारिश
हालांकि भारत मौसम विभाग के अनुसार, "19 से 21 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को बिजली और गरज के साथ भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है, और 20 और 21 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.".
भारत मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि आम लोगों को धूप में ज़्यादा समय तक नहीं रहना चाहिए, और बाहर निकलने के दौरान हर तरह का एहतियात बरतना चाहिए.
यह भी पढ़ें - हर 4 में से 3 भारतीय पर भयंकर गर्मी का खतरा, हर साल सैकड़ों मौतें... 'साइलेंट किलर' बन रहा बढ़ता तापमान?













