मौसम विभाग ने आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है. 19 से 23 अप्रैल के बीच MP, CG, महाराष्ट्र, UP, राजस्थान सहित 10 राज्यों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है. अगले एक सप्ताह में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.