दिल्ली में कड़ी धूप और यूपी में कोहरा, मौसम मार्च में ले रहा गजब फिरकी, देखें VIDEO

मैदानी इलाकों में मार्च के महीने में ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है. धूप अब बेहद तेज हो गई है. हालांकि उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मंगलवार की सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही तो लद्दाख में बर्फबारी तो जम्‍मू-कश्‍मीर के कुछ इलाकों में बारिश हुई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Delhi UP Weather News: दिल्ली में गर्मी, यूपी में कोहरा
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के हापुड़ और कौशांबी में मार्च में घने कोहरे की चादर छा गई, जिससे लोग हैरान रह गए.
  • जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण श्रीनगर सहित कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है.
  • साथ ही लद्दाख के द्रास इलाके में हाल ही में हुई बर्फबारी से सड़कें पूरी तरह बर्फ से ढक गई हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

देश भर में मौसम का मिजाज इन दिनों कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है. दिन में गर्मी लोगों को सताने लगी है, वहीं सुबह-शाम मौसम में घुली ठंड अच्‍छी लगने लगी है. हालांकि बढ़ते तापमान के बीच उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मंगलवार की सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही. सुबह-सबह घने कोहरे को देखकर के लोग हैरान रह गए. लोगों को समझ ही नहीं आया कि आखिर गर्मी बढ़ने के साथ घना कोहरा क्‍यों दस्‍तक दे रहा है. उधर, एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण जम्‍मू-कश्‍मर में बारिश दर्ज की गई तो लद्दाख में बर्फबारी देखने को मिली है. 

मैदानी इलाकों में मार्च के महीने में ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है. धूप अब बेहद तेज हो गई है. हालांकि उत्तर प्रदेश के विभिन्‍न इलाकों में मंगलवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला. हापुड़ में सुबह घने कोहरे की चादर देखकर के लोग हैरान रह गए. 

कौशांबी में भी दिखा घना कोहरा

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कौशांबी में भी मंगलवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला. हापुड़ और कौशांबी से घने कोहरे के वीडियो सामने आए हैं. अचानक मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को चौंका दिया. 

Advertisement

द्रास में बर्फबारी से ढकी सड़कें 

साथ ही पश्चिम विक्षोभ के कारण लद्दाख के द्रास इलाके में बर्फबारी देखने को मिली है. द्रास में ताजा बर्फबारी के बाद सड़के बर्फ से ढकी नजर आईं. 

Advertisement

श्रीनगर में हल्‍की बारिश

जम्‍मू-कश्‍मीर के विभिन्‍न इलाकों में भी हल्‍की बारिश देखने को मिली है. श्रीनगर में डल झील के आसपास के इलाके में बारिश दर्ज की गई है. डल झील में बरसते बरसात के पानी के कारण बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला. 

दरअसल, हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसके कारण जम्‍मू-कश्‍मीर के विभिन्‍न इलाकों में बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि 15 मार्च तक देश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है और कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है. 
 

Featured Video Of The Day
US Government Iran War पर Daily $500 Million फूंक रही? Zohran Mamdani का Trump से तीखा सवाल
Topics mentioned in this article