उत्तर प्रदेश के हापुड़ और कौशांबी में मार्च में घने कोहरे की चादर छा गई, जिससे लोग हैरान रह गए. जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण श्रीनगर सहित कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है. साथ ही लद्दाख के द्रास इलाके में हाल ही में हुई बर्फबारी से सड़कें पूरी तरह बर्फ से ढक गई हैं.