- 12 जुलाई को मौसम विभाग ने देश के 18 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. मॉनसून सक्रिए बना है.
- दिल्ली-एनसीआर में रविवार के दिन उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.
- उत्तर पूर्वी राज्यों और पहाड़ी राज्यों में झमाझम बारिश होगी. उत्तराखंड-हिमाचल में अच्छी बारिश के चांस हैं.
देश में मॉनसून फिलहाल लुकाछिपी का कर रहा है. 12 जुलाई के दिन मौसम विभाग ने 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में आज अच्छी बारिश होने की संभावना है. जबकि दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मेघालय, सिक्किम समेत उत्तर पूर्वी राज्यों में भी अच्छी बारिश होने के चांस हैं. जबकि दक्षिण के राज्यों में गर्मी फिर से परेशान कर सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून एक बार फिर से बदल रहा है.
रविवार को 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट
रविवार को मौसम विभाग ने 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है. अगले 24 घंटे में कई स्थानों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी और आंधी तूफान की स्थिति भी बन रही है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है, जिससे बारिश के अच्छे चांस हैं. खराब मौसम की स्थिति में लोगों को बेवजह यात्रा करने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए हैं.
उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश
मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मनाली, धर्मशाला, शिमला, सोलन, मंडी में बारिश की संभावना है. ऐसे में यहां लोगों और पर्यटकों को सर्तकता बरतने की सलाह दी गई है. क्योंकि हिमाचल में भूस्खलन भी जगह-जगह हुआ है. बारिश के साथ पहाड़ों पर धुंध की स्थिति भी रहेगी. ऐसा ही मौसम उत्तराखंड में भी बना हुआ है. उत्तराखंड में मॉनसून लगातार एक्टिव है. 12 जुलाई के दिन देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और नैनीताल में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने यहां लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी
दिल्ली-एनसीआर में भी मॉनसून पर ब्रेक लग गया है. मौसम विभाग के मुताबिक यहां बारिश की संभावना कम है. जबकि उमस भरी गर्मी अब एक बार फिर से परेशान कर रही है. दिल्ली-नोएडा, गाजियाबाद में आज का तापमान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के पास रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक मौसम शाम तक चेंच हो रहा है.
बारिश की स्थिति
- मौसम विभाग ने 12 से 13 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बारिश की संभावना जताई है.
- 11 से 15 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अच्छी बारिश होगी.
- 11 से 13 जुलाई तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश की संभावना बन रही है.
- 10 से 13 जुलाई के दौरान पंजाब में भी अच्छी बारिश हो सकती है.
- उत्तर प्रदेश में 12 से 14 जुलाई तक बारिश के चांस हैं.
मॉनसून बदल रहा चाल
मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून अपनी चाल लगातार बदल रहा है. अगले पांच दिनों तक कम बारिश के चांस हैं. क्योंकि आईएमडी की नई जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड, यूपी, बिहार, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा की तरफ मॉनसून का रुख हो गया है. पहाड़ी राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश की संभावना बन रही है.
ये भी पढ़ेंः मां के शव को छत पर रखकर घंटों बैठा रहा परिवार, महाराष्ट्र में बाढ़ से भयावह हालात