कल का मौसम: दिल्ली-UP में फिर बदलेगा मौसम, 18 राज्यों में बारिश; उत्तराखंड-केरल में अलर्ट

कल का मौसम, 6 अक्टूबर 2026: IMD ने कल दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत 18 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. जानिए आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कल 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
  • दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होगी, तेज हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट आएगी
  • उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आंधी और बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Kal Ka Mausam 6 October 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में फिर एक बार मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. एक नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने जा रही हैं. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 6 अक्टूबर 2026 के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बारिश का अलर्ट है. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर बंगाल, कर्नाटक और केरल तक शामिल हैं. दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद तापमान भी कम होगा. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-NCR में कल बारिश

दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक कल दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर तूफानी गतिविधियां होने का अनुमान है. मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 22 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसके बाद 7 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक आने का अनुमान है. यानी दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान करीब चार डिग्री तक नीचे जा सकता है. इस दिन भी बारिश होगी.

उत्तराखंड में आंधी-बरिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज बदल चुका है. मौसम विभाग ने 8 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है.  पूर्वानुमान में इस दौरान 30—40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जतायी गई है.

Advertisement

यूपी के कई जिलों में बारिश

मौसम विभाग ने कल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश के आसार जताए हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में कल कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है. 6 से 8 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अनुमान है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कल कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश की संभावना है. 9 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा.

बिहार में भी बारिश

बिहार में भी मौसम बदलने जा रहा है. कल कई जिलों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. बिहार में बारिश का यह दौर अक्तूबर तक जारी रहेगा.

Advertisement

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भी बारिश

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के जिलों में भी कल व्यापक बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में कल आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने का भी अनुमान है.

हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश 

हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में कल बारिश की संभावना जताई है. कल कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश तो कुछ जगह मध्यम बारिश होगी.7 अक्टूबर तक इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

  • भारी बारिश: उत्तराखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक
  • मध्यम बारिश: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम
  • हल्की बारिश: दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और गोवा.

यह भी पढ़ें: मॉनसून की विदाई के बाद बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक उमस और हल्की ठंड का असर 

Featured Video Of The Day
INDIA Alliance Protest: CEC के खिलाफ विपक्ष के मार्च पर BJP प्रवक्ता ने बीच डिबेट बोला हमला!

Topics mentioned in this article
Kal Ka Mausam
Weather Forecast
Weather  news
Mausam Alert
Weather Update