Kal Ka Mausam 27 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. मध्यप्रदेश और यूपी के ऊपर बने लो प्रेशर की वजह से उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कल यानी 27 अगस्त के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. IMD के डेली बुलेटिन के अनुसार, कल देशभर के 18 राज्यों में कल बारिश हो सकती है. इसमें से 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसमे दिल्ली, यूपी, मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान तक शामिल है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.
अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम का पूर्वानुमान ‘सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या फुहार' का है. आने वाले दिनों की बात करें तो 27 अगस्त को तापमान 35 डिग्री से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, इस दिन भी हल्की बारिश या फुहार की संभावना बनी रहेगी. 28 अगस्त को मौसम साफ रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, तापमान 36 डिग्री से 26 डिग्री के बीच रहेगा. इसके बाद 29 अगस्त को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि 30 और 31 अगस्त को फिर से हल्की बारिश या फुहार हो सकती है. 30 और 31 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
राजस्थान में भारी बारिश भारी के आसार
राजस्थान में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कल भी कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान उदयपुर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान में 27 अगस्त से दो सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. कोटा संभाग के कुछ भागों में 27-28 अगस्त को हल्की मध्यम बारिश हो सकती है.
तमिलनाडु में छह दिनों तक बारिश
तमिलनाडु के पश्चिमी घाट वाले जिलों में अगले छह दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का दौर छह दिनों तक चलने की उम्मीद है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में दिन की मौजूदा गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. पश्चिमी घाट के जिलों के अलावा, बुधवार को मदुरै, शिवगंगा और रामनाथपुरम ज़िलों में कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है. इन दक्षिणी जिलों में दिन के समय बादल छाए रह सकते हैं और थोड़ी देर के लिए बारिश हो सकती है. अनुमान है कि तीनों जिलों में बारिश एक जैसी नहीं होगी. जहां कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं कुछ अन्य इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है या मौसम ज़्यादातर सूखा रह सकता है. बारिश की तेजी और अवधि स्थानीय मौसम की स्थितियों पर निर्भर करेगी। बुधवार को चेन्नई में भी मध्यम बारिश होने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कल भारी बारिश की संभावना जताई है. कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर भारी बारिश का भी अनुमान है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.IMD के अनुसार दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूवी मध्य प्रदेश के ऊपर बने लो प्रेशन के कारण यूपी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
बिहार में आंधी-बारिश
मौसम विभाग ने बिहार के कई इलाकों में भी कल आंधी-बारिश के आसार जताए हैं. कल राज्य में बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर भारी बारिश और 30-40 किमी/घंटा (झोंकों में 50 किमी/घंटा तक) की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
इन राज्यों में भी कल बारिश
भारी बारिश: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
मध्यम बारिश: दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और लक्षद्वीप
यह भी पढ़ें: मॉनसून ने पलटी मारी, यूपी, बिहार-झारखंड तक झमाझम बारिश, देश के 19 राज्यों में IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम