दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक फिर सितम ढाएगी ठंड, मौसम विभाग ने 9 राज्यों को लेकर जारी कर दिया बड़ा अलर्ट

Weather Alert: खराब मौसम को लेकर IMD ने पहले ही आगाह कर दिया है. लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव की वजह से, 1 से 3 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मौसम ने फिर ली करवट.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • IMD ने उत्तर भारत के सात राज्यों में बारिश और 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है
  • एक फरवरी से तीन फरवरी तक पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है
  • गंगोत्री, यमुनोत्री और उत्तरकाशी के ऊंचे क्षेत्रों में लगातार तीसरी बार इस सर्दी बर्फबारी हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

पहाड़ों से लेकर मैदान तक, हर जगह मौसम बार-बार करवट ले रहा है. जैसे ही ठंड थोड़ कम होती है फिर से बारिश और बर्फबारी मुसीबत बढ़ा देती है. IMD ने एक बार फिर उत्तर भारत के 7 राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी और 21 जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इससे साफ हो गया है कि सर्दी का सितम अभी कम होने वाला नहीं है. 14 फरवरी तक अभी सर्दी जारी रहेगी. 

ये भी पढ़ें-Rain in Delhi: दिल्ली NCR को फिर बारिश ने भिगोया, 3 दिन कहां-कहां बरसेंगे बदरा, जानें यूपी-बिहार से पंजाब तक हाल

IMD की चेतावनी से सावधान

1 फरवरी से अगले तीन दिनों यानी कि 3 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा. इसे लेकर IMD ने पहले ही आगाह कर दिया है. लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव की वजह से, 1 से 3 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है. वहीं आसपास के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में छिटपुट से लेकर तेज बारिश भी हो सकती है.व्यापक वर्षा हो सकती है. इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 

Advertisement

इन 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

IMD ने 2 और 3 फरवरी को उत्तर भारत के 7 राज्यों और अन्य 2 राज्यों के लिए बारिश की संभावना जताई है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर,  पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 
 

गंगोत्री-यमुनोत्री में गिर रही बर्फ

बात अगर पहाड़ों के मौसम की करें तो उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जसकी वजह से सर्दी फिर से बढ़ गई है. उत्तराखंड के मौसम ने फिर से करवट बदल लिया है. उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री धाम से लेकर यमुनोत्री धाम तक बर्फबारी ने टेंशन बढ़ा दी है.

Advertisement

जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होने से पारा करीब 8 डिग्री तक लुढ़क गया है. ठंड और ज्यादा बढ़ गई है. उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री, यमुनोत्री, केदार कांथा, हरकीदून, राड़ी टॉप क्षेत्र में इस साल  तीसरी बार बर्फबारी का नजारा देखने को मिल रहा है, जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं.

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी सर्दी

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार रात हुई हल्की बारिश के बाद सर्दी एक बार फिर से बढ़ गई है. सर्द हवाओं की वजह से सिहरन महसूस की जा रही है. दिल्ली-एनसआर में मौसम थोड़ा सा बदला ही था कि शनिवार रात को फिर से बारिश हो गई, जिसकी वजह से सर्दी फिर से बढ़ गई है. ठंडी हवाओं की वजह से हाथ-पैर ठंडे हो रहे हैं.

यूपी में ठंड, हरियाणा में ओले

बारिश की वजह से यपी, हरियाणा, राजस्थान से लेकर हिमाचल का मौसम बदल गया है. उत्तर प्रदेश और हरियाणा में तेज आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. करनाल के कई इलाकों में रविवरा को बारिश के साथ ओे गिरे हैं. आगे भी मौसम खराब रहने की संभावना है. इस दौरान 30-4 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. यूपी के क हिस्सों में मौसम खराब है. अयोध्या में कोहरा छाया हुआ है

Featured Video Of The Day
PM Modi In Assam: North East को Congress ने दिल्ली और दिल से दूर रखा, Silchar Rally में बोले PM मोदी