'हमने जून में ही एक बहुत ऊंची हांडी फोड़ दी': उद्धव सरकार की ओर इशारा कर बोले CM एकनाथ शिंदे

शिंदे ने कहा, 'आप लोग अब दही हांडी तोड़ रहे हैं. हमने डेढ़ महीने पहले एक बहुत ही कठिन दही हांडी को तोड़ा था. यह बहुत कठिन था, ऊंचा था, और हमें उसे तोड़ने के लिए 50 मजबूत परतों की मदद लेनी पड़ी.'

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • 'हमने जून में ही एक बहुत ऊंची हांडी फोड़ दी'
  • हांडी तोड़ने के लिए 50 मजबूत परतों की मदद लेनी पड़ी- शिंदे
  • CM एकनाथ शिंदे ने उद्धव सरकार पर साधा निशाना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ठाणे:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ अपने विद्रोह का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जून में उन्होंने और उनके समर्थकों ने 'बहुत ही चुनौतीपूर्ण दही हांडी को तोड़ने' का काम किया था. एकनाथ शिंदे राज्य में शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस की गठबंधन सरकार को गिराने की ओर इशारा कर रहे थे.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना के बागी विधायकों के समर्थन से 30 जून को मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को जन्माष्टमी के मौके पर तेंभी नाका में आयोजित एक दही हांडी कार्यक्रम के दौरान यह बात कही.

शिंदे ने कहा, 'आप लोग अब दही हांडी तोड़ रहे हैं. हमने डेढ़ महीने पहले एक बहुत ही कठिन दही हांडी को तोड़ा था. यह बहुत कठिन था, ऊंचा था, और हमें उसे तोड़ने के लिए 50 मजबूत परतों की मदद लेनी पड़ी, लेकिन अंतत: हम सफल हुए.'

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे चाहते थे कि पार्टी का एक कार्यकर्ता महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बने, वहीं दिवंगत आनंद दीघे चाहते थे कि ठाणे के किसी शिवसेना कार्यकर्ता को यह शीर्ष पद मिले. शिवसेना के दिग्गज नेता रहे आनंद दीघे को ही राजनीति में शिंदे का गुरु माना जाता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War BREAKING: Tehran में जबरदस्त बमबारी! ईरानी ठिकानों पर इजराइल-अमेरिका के हमले | War
Topics mentioned in this article