60,000 टूरिस्ट फंसे, 100% बुकिंग्स कैंसिल! मध्य एशिया युद्ध ने भारतीय टूरिज्म इंडस्ट्री की कमर तोड़ी

युद्ध शुरू होने से पहले हर दिन भारत से करीब 30 से 40 हजार लोग मध्य एशिया के देशों की यात्रा पर जाते थे, जिसमें करीब 15000 टूरिस्ट होते थे. ज़ाहिर है, मध्य एशिया में युद्ध की वजह से भारतीय ट्रैवल एजेंसी को काफी नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • युद्ध के कारण भारत से जाने वाले लगभग सारा ट्रैवल और टूरिज्म बुकिंग पिछले चार-पांच दिनों से रद्द हो गई है.
  • भारत से मध्य एशिया के देशों में हर वर्ष एक करोड़ 40 भारतीय यात्रा करते हैं.
  • युद्ध शुरू होने के बाद से 60,000 से अधिक भारतीय टूरिस्ट अपने ट्रैवल प्लान कैंसिल कर चुके हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मध्य एशिया में युद्ध गहराता जा रहा है. इसका सबसे ज़्यादा बुरा असर एयरलाइन्स और पैसेंजर ट्रैफिक पर पड़ा है, जो पिछले चार-पांच दिनों से लगभग ठप्प पड़ा हुआ है. इसकी वजह से भारत के ट्रेवल और टूरिज्म एजेंसी पर बेहद बुरा असर पड़ रहा है. भारत से हर साल मध्य एशिया के देशों में एक करोड़ 40 लाख भारतीय नागरिक ट्रेवल करते हैं, जिसमें एक बड़ा तबका टूरिस्ट का होता है. STIC ट्रेवल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष गोयल के मुताबिक, मध्य एशिया जाने वाले सभी टूरिज्म और ट्रेवल से जुडी बुकिंग्स कैंसिल हो चुकी हैं.

पिछले पांच दशक से ज़्यादा समय से टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े सुभाष गोयल ने एनडीटीवी से कहा, "Middle East में युद्ध शुरू होने के बाद भारत से मध्य एशिया के देशों में जाने वाले 60,000 से ज़्यादा टूरिस्ट ने अपने ट्रैवल प्लान कैंसिल कर दिए है. अगले एक महीने के दौरान हमारी लगभग 100 फ़ीसदी टूरिज्म और ट्रैवल बुकिंग कैंसिल हो चुकी है".

युद्ध शुरू होने से पहले हर दिन भारत से करीब 30 से 40 हजार लोग मध्य एशिया के देशों की यात्रा पर जाते थे, जिसमें करीब 15000 टूरिस्ट होते थे. ज़ाहिर है, मध्य एशिया में युद्ध की वजह से भारतीय ट्रैवल एजेंसी को काफी नुकसान हुआ है.

सुभाष गोयल के मुताबिक, अभी मध्य एशिया के देशों में 60,000 से ज्यादा भारतीय टूरिस्ट फंसे हुए हैं. अगर मध्य एशिया में युद्ध और बढ़ता है तो Travel & Tourism इंडस्ट्री को नुकसान और ज्यादा होगा, और टूरिज्म सेक्टर में सेंटीमेंट सुधारने में काफी लंबा वक्त लगेगा. इस बीच STIC Air Charters कंपनी ने Muscat से भारत विशेष Air चार्टर सर्विस चलाने का फैसला किया है. एक 180 पैसेंजर क्षमता वाला विशेष विमान तैयार है, टिकट्स की बुकिंग पूरी होते ही Charter सर्विस शुरू की जाएगी.

Advertisement

STIC Air Charters Pvt Ltd के CEO, कैप्टेन आर पूरी ने एनडीटीवी से कहा, "शुरुआत में हम Muscat से भारत में दिल्ली, मुंबई और कोचीन एयर सर्विस मुहैया कराएंगे. UAE से हमें Safe Passage अभी नहीं मिला है, Safe Passage मिलते ही हम UAE से भी विशेष Air चार्टर सर्विस की सुविधा शुरू करेंगे".

ये भी पढें :  दुबई जब खतरे में है तो कतर, बहरीन, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान को शांति के प्रयास तेज करने होंगे

Advertisement
Featured Video Of The Day
Weather Update | UAE पर दोहरी मार! ईरान के हमले और तूफान-बारिश का कहर | Iran Israel War
Topics mentioned in this article