मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट... उत्तराखंड जाने वाले पर्यटक पढ़ लें यह जरूरी खबर

Uttarakhand Mausam : पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान सामान्य से नीचे आ गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तराखंड में 4 और 5 मई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
  • शनिवार को दिन में तेज धूप के बाद शाम को पर्वतीय इलाकों में बारिश और तेज हवाओं से तापमान सामान्य से नीचे आ गया.
  • देहरादून, उधम सिंह नगर, पंतनगर सहित कई स्थानों पर तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Uttarakhand Mausam : पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. हालांकि, अब प्रदेश के मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 4 और 5 मई को राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है.

शनिवार को उत्तराखंड में दिन के समय मौसम साफ रहा और तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन शाम होते‑होते मौसम ने करवट ली. पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान सामान्य से नीचे आ गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. फिलहाल राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, देहरादून में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि उधम सिंह नगर में 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मुक्तेश्वर में तापमान 22 डिग्री और नई टिहरी में 21.9 डिग्री दर्ज हुआ. पंतनगर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, बद्रीनाथ में 18 डिग्री, अल्मोड़ा में 22 डिग्री, चकराता में 25.1 डिग्री, हल्द्वानी में 33.1 डिग्री, जोशीमठ में 22 डिग्री, केदारनाथ में 11 डिग्री, नैनीताल में 24 डिग्री, ऋषिकेश में 35 डिग्री और उत्तरकाशी में अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 3 मई से प्रदेश में हल्की बारिश की शुरुआत हो सकती है, जबकि 4 और 5 मई को हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 4 मई को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है.

Advertisement

वहीं, 5 मई को चारधाम से जुड़े जिलों- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में भी ओलावृष्टि और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके चलते इन जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं. राज्य में हो रही छिटपुट बारिश से न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत मिली है, बल्कि जंगलों में लग रही आग पर भी कुछ हद तक काबू पाने में मदद मिल रही है. खासतौर पर गढ़वाल क्षेत्र में जंगलों में लगी आग से पर्यावरण और वायुमंडल पर पड़ रहे प्रभाव को कम करने में यह बारिश सहायक साबित हो रही है.

ये भी पढे़ं : मई में झमाझम होगी बारिश, मानसून की एंट्री से बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने दी गुड न्यूज

Advertisement
Featured Video Of The Day
Breaking News: दिल्ली के जज अमन कुमार शर्मा ने की आत्महत्या | Delhi News | NDTV India