उत्तर प्रदेशः विधानमंडल का सत्र दो फरवरी से होगा शुरू, अधिसूचना जारी

उत्‍तर प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने यहां जारी एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने 18वीं विधानसभा का वर्ष 2024 का प्रथम सत्र शुक्रवार दो फरवरी को आहूत किया है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों (विधान सभा और विधान परिषद) का वर्ष 2024 का प्रथम सत्र दो फरवरी से शुरू होगा. इस दिन उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों को विधानसभा मंडप में एक साथ संबोधित करेंगी. शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी.

उत्‍तर प्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने यहां जारी एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने 18वीं विधानसभा का वर्ष 2024 का प्रथम सत्र शुक्रवार दो फरवरी को आहूत किया है.

विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉक्टर राजेश सिंह ने बताया कि दो फरवरी को सदन के सत्र की शुरुआत होगी और उस दिन सुबह 11 बजे विधानसभा मंडप में राज्यपाल दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगी. एक अधिकारी ने बताया कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र का विधिवत कार्यक्रम तय किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' अरुणाचल प्रदेश पहुंची, 20 मार्च को मुंबई में होगा समापन

ये भी पढ़ें- अयोध्या श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के पांचवें दिन जानें क्या-क्या हुआ?

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran ने Chinese Spy Satellite से किया US Military Bases पर भयंकर हमला, सामने आई नई रिपोर्ट
Topics mentioned in this article