सीएम योगी आदित्यनाथ ने किए मां के अंतिम दर्शन, पीएम मोदी ने फोन पर बात कर बंधाया ढांढस

सीएम योगी की मां सावित्री देवी लंबे समय से अस्वस्थ थीं. वह पौड़ी गढ़वाल के पंचुर गांव में रहती थीं. पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी. दो वर्ष पहले जब उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था, तब भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे थे और उनका हालचाल जाना था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
NDTV

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए पौड़ी स्थित पैतृक गांव पंचुर पहुंचे हैं. उनकी मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. गांव पहुंचकर योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की है. योगी आदित्यनाथ को जिस समय उनकी मां के निधन की सूचना दी गई, वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे. इस कार्यक्रम में 50 हजार छात्रों को टेबलेट वितरण का कार्यक्रम चल रहा था. मां के निधन की जानकारी मिलने के बाद भी उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा.

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने बढ़ाया ढाढस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर योगी आदित्यनाथ से बात कर उनकी मां सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख जताया. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त किया. अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि मां का निधन जीवन की ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि जीवन के किसी भी पड़ाव पर मां का साया सिर से उठ जाना सबसे बड़ा और असहनीय आघात होता है. राजनाथ सिंह ने योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं.

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मां का साया जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है और उनके जाने से पैदा हुए खालीपन को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह गम सहने की ताकत प्रदान करें.

Advertisement

यह भी पढ़ें: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार में कौन-कौन? 7 भाई-बहनों में सीएम किस नंबर पर?


Topics mentioned in this article
CM Yogi Adityanath

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं