UPPSC PCS Main Examination 2024 Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS मुख्य परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. आयोग ने 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया है. पीसीएस MAINS की लिखित परीक्षा 29 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक प्रयागराज और लखनऊ के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी. मेंस परीक्षा में कुल 13776 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे. पीसीएस संवर्ग के कुल 24 प्रकार के पदों के लिए 947 पदों पर भर्ती होनी है. जिसमें 60 पदों पर केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होना है.
887 रिक्तियों की होनी है भर्ती
इन पदों का परिणाम अंतिम चरण परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा. 60 रिक्तियों को छोड़ते हुए 887 रिक्तियों पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन होना है. साक्षात्कार के लिए अलग सूचना दी जाएगी. यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार की ओर से रिजल्ट घोषित किया गया है.
प्री परीक्षा में पास हुए थे 15066 कैंडिडेट
प्री का रिजल्ट मार्च 2025 में जारी किया गया था. इसमें से 15,066 अभ्यर्थी मेन्स के लिए क्वालीफाई किए थे. इसके बाद हुई मेन्स परीक्षा में 13776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. जिसमें से 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है. इंटरव्यू के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी. जिसके बाद 887 पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी.
यूपी पीसीएस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें - UP Police Bharti 2025: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 8 से 10 जून के बीच होगा इम्तिहान














