CM के ऐलान से पहले ही उपेंद्र कुशवाहा ने दे दी सम्नाट चौधरी को बधाई, इशारों में किया था संकेत

बिहार के नए सीएम का ऐलान हो गया है. लेकिन इससे पहले ही उपेंद्र कुशवाह ने सम्राट चौधरी को बधाई दे दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंपा
  • उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट के जरिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नई जिम्मेदारी पर बधाई दी
  • बीजेपी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया, जिससे उनके मुख्यमंत्री बनने का मार्ग स्पष्ट हो गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार में राजनीतिक हलचल तेज है. नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इस बीच राज्यसभा सांसद और RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के एक ट्वीट ने सियासी सरगर्मी और ज्यादा बढ़ा दी है. उपेंद्र कुशवाहा ने इशारों-इशारों में बड़ा संदेश दे दिया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी है. उन्होंने लिखा कि सम्राट चौधरी को नई जवाबदेही के लिए बधाई.

CM के ऐलान से पहले ही दे दी बधाई

उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, नई जवाबदेही के लिए सम्राट चौधरी  को बहुत-बहुत बधाई और ढ़ेरों शुभकामनाएं. खास बात यह है कि कुशवाहा के इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही बीजेपी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया. इसके बाद यह साफ हो गया कि सम्राट चौधरी ही बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप दिया. ‎मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी के साथ मुख्यमंत्री आवास से निकले और लोक भवन पहुंचे. नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया.‎

Advertisement

इसके बाद भाजपा की विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुन लिया गया है. ऐसे में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी बुधवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले पटना के भाजपा कार्यालय में राज्य के पर्यवेक्षक और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे. इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने नेता के तौर पर सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया.

यह भी पढ़ें: बिहार में BJP ने नहीं चौंकाया, जिसको सब सोच रहे थे वही 'चौधरी' बन गए 'सम्राट', नए CM के ऐलान की इनसाइड स्टोरी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sawaal India Ka | Bihar New CM Samrat Chaudhary पर चर्चा क्यों इधर-उधर की गाने लगीं RJD प्रवक्ता?