UP के शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम दुबई में गिरफ्तार, दर्ज हैं 554 केस

लखनऊ की रियल एस्टेट कंपनी शाइन सिटी ग्रुप के मालिक राशिद नसीम की ईडी जांच से पता चला था कि उसने अपनी कंपनियों के जरिए रियल एस्टेट स्कीम और मल्टी-लेवल मार्केटिंग के नाम पर 800 से 1000 करोड़ रुपये जुटाए थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी में निवेश के नाम पर 800 से 1000 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी राशिद नसीम को यूएई में गिरफ्तार किया गया है
  • राशिद नसीम और उसकी कंपनी शाइन सिटी ग्रुप के खिलाफ यूपी में जालसाजी के कुल 554 मामले दर्ज हैं
  • राशिद नसीम की गिरफ्तारी के लिए ईडी ने जनवरी में यूएई के अधिकारियों को डिटेल्ड डोजियर सौंपा था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले भगोड़े आर्थिक अपराधी राशिद नसीम को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की. लखनऊ की रियल एस्टेट कंपनी शाइन सिटी ग्रुप और उसके प्रमोटर राशिद नसीम के खिलाफ यूपी में 554 केस दर्ज थे. 

झांसा देकर ठगे 1000 करोड़

मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की लखनऊ की स्पेशल PMLA कोर्ट ने पिछले साल अप्रैल में नसीम को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था. ईडी की जांच से पता चला कि नसीम ने अपनी कंपनियों के जरिए लुभावनी रियल एस्टेट स्कीम और मल्टी-लेवल मार्केटिंग के नाम पर हजारों लोगों से 800 से 1000 करोड़ रुपये जुटाए थे. 

उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं 554 केस 

इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने राशिद नसीम और उसकी कंपनी के खिलाफ जालसाजी के कुल 554 मामले दर्ज किए थे. बड़ी संख्या में दर्ज केसों के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की थी. जांच एजेंसी के मुताबिक, राशिद नसीम ने जानबूझकर जांच में सहयोग नहीं किया और समन जारी होने के बावजूद पेश नहीं हुआ. वह नेपाल के रास्ते भारत से फरार हो गया और दुबई में छिपकर रहने लगा. 

देखें- आगरा में 598 करोड़ की जमीन अटैच, अंसल प्रॉपर्टीज पर ED की बड़ी कार्रवाई

ईडी की पहल पर UAE से गिरफ्तारी

राशिद नसीम की गिरफ्तारी के लिए ईडी ने जनवरी में यूएई के अधिकारियों को एक डिटेल्ड डोजियर सौंपा था. इसमें उसके खिलाफ भारत में चल रही कानूनी कार्यवाहियों और अपराधों का पूरा ब्यौरा था. इसी डोजियर के आधार पर दुबई पुलिस ने अब उसे हिरासत में लिया है.

Advertisement

127 करोड़ की संपत्ति हुई थी कुर्क

पिछले साल दिसंबर में लखनऊ की अदालत ने सख्त कार्रवाई करते हुए राशिद नसीम की 127.98 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था. ईडी अब नसीम के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करेगी ताकि उसे भारत लाकर कानून के कठघरे में खड़ा किया जा सके. 

ये भी देखें- ट्रेन में 'भरोसा' जीतकर बैंक खाता किया साफ, रोहिणी साइबर सेल ने 2 भाइयों को दबोचा, सिम स्वैपिंग से की थी ठगी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: PAK की LIVE डिबेट में उड़ गई बिजली, उड़ा मखौल! | Sucherita Kukreti | Iran War news
Topics mentioned in this article