यूपी पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद मई में होंगे, योगी कैबिनेट आज अध्यादेश को दे सकती है मंजूरी

UP Panchayat Election News: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में और ज्यादा देरी होने के आसार हैं. यूपी कैबिनेट आज अध्यादेश ला सकती है, जिसमें पंचायती राज अधिनियम से जुड़ी नियमावली में संशोधन के बाद चुनाव को मई तक टाला जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
UP Panchayat Election Date: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कब होंगे
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी कैबिनेट की आज बैठक में पंचायती राज अधिनियम में संशोधन संबंधी अध्यादेश पेश होने की संभावना
  • यूपी में ग्राम प्रधानों का प्रशासकों के तौर पर कार्यकाल छह महीने और बढ़ाया जा सकता है
  • यूपी पंचायत चुनाव मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव के बाद ही होने के आसार
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव के बाद होना तय माना जा रहा है. ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत चुनाव की अवधि आगे बढ़ाने को लेकर यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार आज अध्यादेश ला सकती है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी कैबिनेट की बैठक में बुधवार को इस बाबत अध्यादेश आ सकता है. यूपी में पंचायत चुनाव की तारीख ओबीसी आरक्षण को लेकर अभी तक तय नहीं हो पाई है. हालांकि इलाहाबाद हाईकोर्ट सरकार से लगातार इस पर सवाल पूछ रहा है. लेकिन आरक्षण पर पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट दिसंबर-जनवरी के पहले आने की उम्मीद नहीं है.  

यूपी कैबिनेट बैठक आज

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में पंचायती राज विभाग के प्रस्ताव पर मंजूरी मिल सकती है. अध्यादेश को स्वीकृति के साथ उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद ही होने की संभावना है. ग्राम पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल को अगले 6 महीने के लिए बढ़ाने के लिए पंचायती राज अधिनियम में संशोधन का अध्यादेश पेश किया जाएगा और फिर इसे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पारित कराया जाएगा. 

पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट में देरी

पिछड़ा वर्ग आयोग अभी सर्वे और ट्रिपल टेस्ट फार्मूले के आधार पर ओबीसी रिजर्वेशन की कवायद पूरी करने में जुटा है. वहीं यूपी में एसएसआर के बाद मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य भी चल रहा है. करीब 3 करोड़ वोट घटने के बीच चुनाव आयोग युद्ध स्तर पर वोटरों को जोड़ने का अभियान चला रहा है. इलाहाबाद हाईकोर्ट 3 महीने में चुनाव कराने का आदेश दे चुका है. ऐसे में कानूनी और संवैधानिक अड़चनों से बचने के लिए सरकार ये बड़ा कदम उठाने जा रही है. 

पंचायती राज अधिनियम में संशोधन का अध्यादेश 

उत्तर प्रदेश में कुल 57694 ग्राम पंचायतें हैं, लेकिन इनका 5 साल का कार्यकाल मई 2026 में ही खत्म हो चुका है. यूपी सरकार ने वोटर लिस्ट, ओबीसी आरक्षण जैसे मसलों में देरी के बीच चुनाव कराने की जगह ग्राम प्रधानों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाते हुए उन्हें प्रशासक बना दिया था. लेकिन ये 6 माह की टाइमलाइन भी अब नवंबर में खत्म हो रही है. ऐसे में पंचायती राज विभाग ने पंचायत चुनाव की तारीख 6 महीने और बढ़ाने की तैयारी में है. 

Advertisement

इलाहाबाद हाईकोर्ट आदेश क्या था

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए यूपी सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से सवाल पूछे थे. अदालत ने यूपी सरकार और निर्वाचन आयोग को 3 महीने में चुनाव कराने को कहा था. हालांकि अगर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट दिसंबर-जनवरी में आ भी जाती है, तो भी पंचायत चुनाव संभव नहीं होंगे, क्योंकि तब तक विधानसभा चुनाव की कार्यवाही शुरू हो चुकी होगी. ऐसे में सरकार ने अध्यादेश का रास्ता चुना है.

यूपी पंचायत चुनाव में देरी की 3 वजहें क्या हैं

  • बिना ट्रिपल टेस्ट के पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण तय नहीं किया जा सकता
  • पिछड़ा वर्ग आयोग का सभी 75 जिलों में रैपिड सर्वे और डेटा जुटाने में देरी
  • पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में अपडेशन का कार्य भी होना है

मतदाता सूची में सुधार का अभियान

यूपी सरकार ने हाल ही में उत्तर प्रदेश पंचायत राज सामान्य निवास नियमावली 2026 को स्वीकृति दी है. इसमें गांव की मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए उस ग्राम पंचायत में कम से कम 6 महीने का निवास जरूरी किया गया है. निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट को अपडेशन और दोहराव को खत्म करने का काम भी चल रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
जहां ढेर हुआ आतंकवादी लतीफ भट, वहां से देखें, सेना ने कैसे मार गिराया?

Topics mentioned in this article
UP Panchayat Election Date
UP Panchayat Chunav 2026
Panchayat Election
UP Cabinet Decisions Today
Panchayati Raj Act Amendment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं