'कहां हैं अतीक अहमद के नाबालिग बेटे' आज कोर्ट में बताएगी पुलिस!

प्रयागराज पुलिस ने 4 मार्च को सीजेएम कोर्ट में रिपोर्ट पेश कर कहा था कि अतीक अहमद के बेटे एहजम व आबान 2 मार्च को अपने घर के पास लावारिस हालत में टहलते हुए मिले थे.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
अतीक अहमद के नाबालिग बेटे एहजम व आबान को कहां रखा गया है?
नई दिल्‍ली:

उमेश पाल शूटआउट केस में नामजद माफिया अतीक अहमद के नाबालिग बेटों के कथित तौर पर लापता होने के रहस्य से आज पर्दा उठ सकता है. अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की अर्जी पर प्रयागराज पुलिस आज अपनी रिपोर्ट दाखिल करेगी. इस मामले की सुनवाई प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में शाम 4:00 बजे सुनवाई होगी. प्रयागराज पुलिस को आज कोर्ट को यह बताना होगा कि अतीक अहमद के नाबालिग बेटे एहजम व आबान को कहां रखा गया है? वह किस बाल संरक्षण गृह में हैं?

प्रयागराज पुलिस ने 4 मार्च को सीजेएम कोर्ट में रिपोर्ट पेश कर कहा था कि अतीक अहमद के बेटे एहजम व आबान 2 मार्च को अपने घर के पास लावारिस हालत में टहलते हुए मिले थे. नाबालिग होने की वजह से उन्हें बाल संरक्षण गृह में दाखिल करा दिया गया है. इस पर शाइस्ता परवीन ने कोर्ट में अर्जी दाखिल का आरोप लगाया था कि उनके बेटे बाल संरक्षण गृह में नहीं हैं. 

सीजेएम कोर्ट ने रिपोर्ट मांगी तो पुलिस की तरफ से जवाब दाखिल किया गया कि बेटे बाल संरक्षण गृह में ही हैं. हालांकि, रिपोर्ट में यह साफ नहीं किया गया था कि बेटे किस बाल संरक्षण गृह में हैं? इस पर सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को स्पष्ट रिपोर्ट देने को कहा है. उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक अहमद के नाबालिग बेटों को घर से ही हिरासत में लिए जाने की चर्चा है. 

Featured Video Of The Day
Canada Firing News: कनाडा में Drugs कारोबरी Lavjeet Singh के घर Lawrence Gang ने करवाई Firing
Topics mentioned in this article