92,612 टन LPG लेकर आ रहे दोनों जहाजों की तस्वीर आई सामने, 26 और 28 मार्च को पहुंचेंगे भारत

दो और भारतीय जहाज- 'जग वसंत' और 'पाइन गैस' होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं. इनके 26 और 28 मार्च को भारत पहुंचने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दोनों भारतीय जहाज एक-दूसरे के करीब चल रहे हैं.
ANI
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत के दो जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़ना शुरू किया है
  • दोनों जहाजों पर कुल 92,612.59 टन एलपीजी लदा हुआ है जो भारत की एक दिन की खपत के बराबर है
  • होर्मुज पार करने से पहले जहाज ईरान के लारक और क्वेशम द्वीपों के बीच से गुजरे और जांच की गई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

भारत के दो और जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है और वह भारत की ओर बढ़ रहे हैं. दोनों भारतीय जहाजों 'जग वसंत' और 'पाइन गैस' ने सोमवार को ही होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया था. अब दोनों भारत की ओर आ रहे हैं और इनके दो-चार दिन में भारत पहुंचने की उम्मीद है. दोनों जहाज एक-दूसरे के करीब चल रहे हैं. इन जहाजों की तस्वीर और वीडियो सामने आ गए हैं.

होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत आ रहे इन दोनों जहाजों पर 92,612.59 टन LPG है. इतनी LPG भारत की एक दिन की खपत के बराबर है. जहाजों की ट्रैकिंग करने वाली वेबसाइट से पता चलता है कि होर्मुज स्ट्रेट पार करने से पहले दोनों जहाज ईरान के लारक और क्वेशम द्वीपों के बीच से होकर गुजरे थे. माना जा रहा है कि दोनों जहाजों को होर्मुज पार करने की इजाजत देने से पहले ईरान ने इनकी जांच की थी.

विश्लेषकों का कहना है कि जहाजों को होर्मुज करने की इजाजत देने से पहले ईरान इनकी जांच करता है कि जहाज पर लदा माल और जहाज अमेरिका के तो नहीं हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः सरकारी दफ्तरों में छुट्टियां, पेट्रोल-डीजल का कोटा फिक्स; ईरान युद्ध ने दुनियाभर में कैसे मचाई अफरा-तफरी?

अब 'जग वसंत' और 'पाइन गैस' होर्मुज पार कर तेजी से भारत की ओर बढ़ रहे हैं. 'जग वसंत' पर 33 और 'पाइन गैस' पर 27 भारतीय नाविक सवार हैं. 'जग वसंत' के 26 मार्च और 'पाइन गैस' के 28 मार्च को भारत पहुंचने की उम्मीद है.

युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 4 भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की इजाजत मिल चुकी है. पिछले हफ्ते ही दो भारतीय जहाज- 'शिवालिक' और 'नंदा देवी' भारत पहुंचे थे. इन दोनों जहाजों पर 92,700 टन LPG थी. 

Advertisement

28 फरवरी को जंग शुरू होने से पहले तक होर्मुज स्ट्रेट पर 28 भारतीय जहाज मौजूद थे. इनमें से 24 जहाज पश्चिमी और 4 जहाज पूर्वी हिस्से में थे. शिपिंग मिनिस्ट्री के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने सोमवार को बताया था कि अब भी 20 जहाज होर्मुज में फंसे हुए हैं, जिनमें से 5 पर LPG लदी है.

यह भी पढ़ेंः ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले से पलटे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तो तेहरान ने उड़ाया मजाक

Featured Video Of The Day
दिल्ली में रोडरेज का Viral Video, रास्ता देने को लेकर विवाद, बाइक सवार और साथियों ने परिवार पर किया हमला