दिल्ली के वेलकम में बच्चों के विवाद में भिड़े दो समुदाय के लोग, तीन गिरफ्तार

वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार- पूरे मामले की प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि पार्क में खेल रहे इलाके के एक्स और वाई ब्लॉक के बच्चों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
घटना के बाद देर रात तक सड़क पर खड़े लोग...
नई दिल्ली:

दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र स्थित पार्क में बुधवार की शाम दो समुदायों के बीच हुए झड़प मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बच्चों के विवाद में हुई घटना में कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाना पुलिस ने कुल 34 लोगों को हिरासत में लिया है. थाना के अधिकारियों ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी.  

अधिकारियों की मानें तो बुधवार की रात करीब 9:50 मिनट पर उन्हें सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के फोटो चौक के समीप दो पक्षों में लड़ाई हो रही है. सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया. हालांकि, अधिक भीड़ देखते हुए अतिरिक्त पुलिस को बल को मौके पर तैनात किया गया. ताकि स्थिति नियंत्रित की जा सके. 

वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार-पूरे मामले की प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि पार्क में खेल रहे इलाके के एक्स और वाई ब्लॉक के बच्चों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जो देखते-देखते दो समूहों की लड़ाई में तब्दील हो गया. 
विवाद को लेकर जब बड़ी संख्या में लोग उक्त पार्क में इकट्ठा होने लगे तो स्थानीय लोगों ने संप्रादायिक तनाव की आशंका जताते हुए संबंधित थाने को सूचना दी.

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. सीआरपीसी की धारा 108 के तहत एहतियाती कार्रवाई शुरू कर दी गई है. आरोपियों की पहचान के लिए नागरिक भाईचारा समिति के सदस्यों को लगाया गया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें -

क्या है 'केदारनाथ बनाम बिहार सरकार फैसला'? देशद्रोह कानून पर सुनवाई में SC ने क्यों याद किया यह 60 साल पुराना मामला

अब गाड़ियों के हॉर्न से होने वाले शोर पर नजर, लाउडस्पीकर विवाद के बीच मुंबई पुलिस ने कंपनियों से की यह अपील

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
West Bengal Election Violence: Murshidabad में भारी बवाल, Humayun Kabir के काफिले की गाड़ी पर हमला
Topics mentioned in this article