TMC अब बंगाल को मछली भी नहीं दे पा रही... हल्दिया में पीएम मोदी का वार

ममता सरकार पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा कि जो बंगाल कभी भारत की मैन्युफैक्चरिंग और व्यापार को मजबूती देता था, उसी बंगाल को टीएमसी ने विकास के पैमानों पर इतना नीचे ला दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हल्दिया में टीएमसी पर बरसे पीएम मोदी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार के कारण बंगाल में मछली का उत्पादन घट गया है, जबकि बिहार में दोगुना हुआ है
  • उन्होंने टीएमसी पर घुसपैठियों की फैक्ट्री चलाने और फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया है
  • बंगाल विधानसभा चुनाव में मछली का मुद्दा प्रमुख है और बीजेपी ने मछली प्रेम की रणनीति अपनाई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हल्दिया:

 पीएम मोदी ने हल्दिया में बीजेपी की एक जनसभा को संबोधित करते हुए बंगाल की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि TMC अब बंगाल को मछली भी नहीं दे पा रही है, यहां मछली का उत्पादन घटा है, जबकि जबकि बिहार में मछली का उत्पादन दोगुना हुआ है क्यों कि बीजेपी ने मछुआरों के लिए बहुत काम किया है. 

पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार में सिर्फ और सिर्फ घुसपैठियों की “फैक्ट्री” फली-फुली है. सिर्फ फर्जी दस्तावेज बनाना और पशुओं की तस्करीका विकास हुआ है, ये इसलिए हुआ क्योंकि TMC की राजनीति भय पर आधारित है. उनकी राजनीति का एक ही केंद्र भय है.

बंगाल विधानसभा चुनाव में 'मछली' बड़ा मुद्दा

बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव में मछली बड़ा मुद्दा बनकर उभर रही है. एक तरफ टीएमसी बीजेपी को बंगाली विरोधी पार्टी बताने में जुटी है, वह कह रही है कि अगर बीजेपी जीती को मास-मछली खाने पर रोक लगा देगी. वहीं बीजेपी ने जवाब देने के लिए  जवाब में एक 'मछली प्रेम' वाली रणनीति अपनाई है. हल्दिया रैली में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में घुसपैठियों की फैक्ट्री बढ़ी है. ममता सरकार युवाओं के सपनों को कुचल रही है.

TMC की वजह से हल्दिया की फैक्ट्री पर ताले लटके

टीएमसी पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा कि जो बंगाल कभी भारत की प्रगति का आधार था, जो बंगाल कभी भारत की मैन्युफैक्चरिंग और व्यापार को मजबूती देता था, उसी बंगाल को टीएमसी ने विकास के पैमानों पर इतना नीचे ला दिया है. हल्दिया, सदियों पहले भी ऐतिहासिक ताम्रलिप्त एक फलती-फूलती समृद्ध नगरी थी. दुनिया भर के साथ यहां से व्यापार और कारोबार होता था. यह आधुनिक भारत के बड़े औद्योगिक केंद्रों में से एक था, लेकिन पिछले दशकों में यहां की फैक्ट्रियों में ताले लटक रहे हैं.

Advertisement

TMC को है तुष्टिकरण की बीमारी

पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए, धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है. कोर्ट  बार-बार इस साजिश को खारिज करता है. लेकिन तुष्टिकरण की बीमारी ऐसी है कि ये कोर्ट तक को नहीं मानते, संविधान को नहीं मानते. पीएम ने कहा कि बंगाल का ये चुनाव सामान्य चुनाव नहीं बल्कि राज्य के वैभव को फिर से स्थापित करने का चुनाव है. ये विकसित बंगाल की नींव मजबूत करने का चुनाव है,  इसका सबसे पहला कदम होगा निर्मम सरकार की विदाई.

Featured Video Of The Day
Bengal Elections | 'TMC अब बंगाल को मछली भी...' Haldia में Mamata सरकार पर जमकर बरसे PM Modi